Search

 
 
 

गलत जवाब मिलने से नगर विकास विभाग पर भड़के हुए हैं सरयू राय

 
  • विभाग पर कई तथ्य छिपाने का आरोप
Ranchi: विधानसभा में उठाये गये सवाल पर नगर विकास विभाग से मिले जवाब पर सरयू राय भड़के हुए हैं. विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने कहा था कि विभाग ने उनके सवाल का गलत और भ्रामक जवाब दिया है. इसके बाद उन्होंने इस संबंध में स्पीकर को विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया. सरयू राय ने स्पीकर को भेजे पत्र में लिखा है कि विभाग ने उनके सवाल पर माना है कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा टॉउन हॉल पर लगे सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली भवन में नहीं बल्कि सूर्य मंदिर और पार्क को दी जा रही है, लेकिन और तथ्य विभाग ने छिपा लिया. जैसे सोलर पैनल टॉउन हॉल की छत पर नहीं बल्कि उसी परिसर में स्थित यात्री निवास और सोन मंडप की छत पर लगे हैं. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/devghar-devotees-also-offer-water-on-neelchakra-in-baba-temple-courtyard/">देवघर

: बाबा मंदिर प्रांगण में नीलचक्र पर भी श्रद्धालु करते हैं जलार्पण

इसका प्रबंधन जिला परिषद नहीं करती है

सरयू राय ने कहा है कि विभाग ने अपने उत्तर में कहा है कि सूर्य मंदिर का प्रबंधन कार्यकारी एजेंसी जिला परिषद के द्वारा किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरासर गलत है. इसका प्रबंधन जिला परिषद नहीं बल्कि निजी व्यक्तियों की बनाई गई एक समिति करती है और पार्क और चिल्ड्रेन पार्क में प्रवेश के लिए यह समिति 10 रुपये शुल्क वसूलती है. विभाग ने अपने जवाब में इस तथ्य को छिपा लिया है.

अन्य सवालों के जवाब भी छिपाने का आरोप

इसके अलावा बिजली बिल बकाया होने के कारण कई महीनों से टाउन हॉल की बिजली काटे जाने, टॉउन हॉल से गैर सरकारी कार्यों से बिजली देने से प्राप्त होने वाली आय समेत अन्य सवालों के जवाब भी छिपाने का आरोप सरयू ने विभाग पर लगाया है. उन्होंने कहा है कि वे अपने अल्पसूचित प्रश्न का सही उत्तर सरकार से प्राप्त करना चाहेंगे, ताकि गलत उत्तर देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके. इसे भी पढ़ें- ताइवान">https://lagatar.in/partha-singh-of-ranchi-came-into-limelight-in-the-field-of-athletics-in-taiwan/">ताइवान

में एथलेटिक्स के क्षेत्र में सुर्खियों में आया रांची का पार्थ सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही