Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बन्ना गुप्ता और सरकार पर बरसे सरयू राय, कहा- प्रशासन नहीं कर रही कार्रवाई, इसलिए राज्यपाल से की शिकायत

Hazaribagh : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता के खिलाफ राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें आवेदन दिया है. इस आशय की जानकारी सरयू राय ने हजारीबाग में पत्रकारों को दी. उन्होंने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. सरयू राय ने बन्ना गुप्ता के खिलाफ आरोप लगाया कि उनके पास जो प्रतिबंधित पिस्टल है, उसकी शिकायत जिला प्रशासन के पास करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है. पांच दिन बीत जाने के बाद भी जमशेदपुर जिला प्रशासन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा है. ऐसे में उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल से करते हुए कहा है कि आप सरकार के अंग हैं. इसलिए आपसे हमलोग उम्मीद करते हैं कि इस मामले में कदम उठाएं. वहीं उन्होंने बन्ना गुप्ता से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो पर भी हजारीबाग में कहा कि इतने दिन बीत गए, लेकिन कोई कार्रवाई और जांच नहीं की जा रही है. फॉरेंसिक जांच के लिए वीडियो भेजने की बात थी, वह भी नहीं भेजी गई है. ऐसे में प्रतीत होता है कि सरकार बन्ना गुप्ता को बचाना चाहती है. [caption id="attachment_625569" align="alignnone" width="1128"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/saryu-ray-with-governer_614.jpg"

alt="राज्यपाल से मुलाकात कर शिकायत करते सरयू राय" width="1128" height="752" /> राज्यपाल से मुलाकात कर शिकायत करते सरयू राय[/caption] दरअसल एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सरयू राय हजारीबाग पहुंचे थे. यहां उन्होंने बन्ना गुप्ता और सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को बन्ना गुप्ता के पास प्रतिबंधित पिस्टल देखी थी. जमशेदपुर प्रेस क्लब में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस दौरान उन्होंने प्रतिबंधित पिस्टल से निशाना साधा था. इसकी खबर डीसी को भी दी गई. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत नहीं की गई. ऐसे में सरयू राय ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत की है. उन्होंने कहा कि हथियार स्थानीय प्रशासन को सौंपने का नियम बनाया गया है. लेकिन बन्ना गुप्ता ने नियम का पालन नहीं किया. उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होना चाहिए. इसमें 7 से 14 साल तक की सजा का प्रावधान है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बन्ना गुप्ता से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल हुई थी. उसमें किसी भी तरह का कट-पेस्ट नहीं किया गया है, क्योंकि वह स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके वीडियो वायरल किया गया. दोनों मामले में सरकार और जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुये है. इसे भी पढ़ें :  ऐतिहासिक">https://lagatar.in/land-mafia-encroached-upon-the-land-of-the-historic-saint-columba-college/">ऐतिहासिक

संत कोलंबा कॉलेज की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा

सरयू राय ने मुद्दा उठाया है, इसलिए चुप है भाजपा

सरयू राय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के दबाव में सरकार चल रही है और सीएम कठपुतली बनकर रह गए हैं. पूरा सरकार कांग्रेस के सामने नतमस्तक हो गई है. सीएम कंप्रोमाइज करके सरकार चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी प्रमुख विपक्षी दल भी चुप्पी साधे हुए है. सिर्फ बाबूलाल का एक छोटा सा ट्वीट इस मामले में आया है, क्योंकि यह मामला सरयू राय ने उठाया है. इस कारण भाजपा इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहती है. सरयू राय ने इन दोनों मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष को ज्ञापन सौंपा है, ताकि वह भी इस पूरे मामले पर कार्रवाई करे.

अवैध उत्खनन में साहिबगंज का बाप है हजारीबाग : सरयू राय

विधायक सरयू राय ने हजारीबाग में अवैध माइनिंग पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा है कि साहिबगंज का बाप बन गया है हजारीबाग. सिर्फ हजारीबाग ही नहीं, गिरिडीह और धनबाद में भी अवैध उत्खनन हो रहा है. धनबाद में बीसीसीएल कॉलोनी में ही अवैध माइनिंग की जा रही है. गिरिडीह में मोटरसाइकिल से कोयला चोरी होती है और जिला प्रशासन देखता रहता है. सरकार और प्रशासन के संरक्षण में झारखंड में कोयला चोरी हो रही है. यह कोयला झारखंड सरकार की नहीं, भारत सरकार की संपत्ति है. लेकिन यहां तो यह दिक्कत है कि शिकायत कहां करें. जिसके पास शिकायत करना है, उसकी मिलीभगत से ही अवैध माइनिंग हो रही है. इसे भी पढ़ें : विष्णुगढ़">https://lagatar.in/welcome-to-banana-boy-reached-vishnugarh-has-rejected-nasa-job-3-times/">विष्णुगढ़

पहुंचे ‘बनाना ब्वॉय’ का स्वागत, 3 बार ठुकरा चुके हैं नासा की नौकरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही