Search

देवनद-दामोदर महोत्सव में भाग लेने को लेकर राज्यपाल से मिले सरयू राय

Ranchi: विधायक सरयू राय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले. राय ने राज्यपाल को 30 मई को आयोजित होने वाले देवनद-दामोदर महोत्सव 2023 में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया. राय ने कहा की 30 मई को गंगा दशहरा ‘दामोदर बचाओ आंदोलन’ द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी “देवनद-दामोदर महोत्सव-2023’’आयोजित किया गया है. सरयू ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा 2004 में दामोदर नदी को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त करने का अभियान शुरू किया. आंदोलन को आम जन से जोड़ने के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहल के रूप में 2006 से नदी किनारे विभिन्न स्थानों पर गंगा दशहरा के दिन दामोदर महोत्सव आरंभ हुआ. महोत्सव में नदी किनारे पूजन-आरती के उपरांत संगोष्ठी आयोजित होती हैं. जिसमें दामोदर के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा होती है और दामोदर को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया जाता है. इस वर्ष 44 स्थानों पर नदी किनारे दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. राज्यपाल 30 मई (मंगलवार) को दामोदर नदी किनारे रामगढ़ ज़िला के रजरप्पा में ‘‘मां छिन्नमस्तिका मंदिर के प्रांगण’’ में आयोजित दामोदर महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा का विवरण राजभवन से स्वीकृत होने के उपरांत जारी होगा. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-tribal-children-in-the-grip-of-unknown-disease-villagers-rely-on-herbs/">बेरमो

: अज्ञात बीमारी की चपेट में आदिवासी बच्चे, जड़ी बूटी के भरोसे ग्रामीण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//