Search

 
 
 

सरयू राय का CM से आग्रह, दामोदर को प्रदूषित करने के लिए बोकारो स्टील पर करें कार्रवाई

 
Ranchi : निर्दलीय विधायक सरयू राय ने सीएम हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि दामोदर नदी को प्रदूषित करने के लिए बोकारो स्टील लिमिटेड पर कानूनी कारवाई करें. साथ ही कहा है कि बोकारो उपायुक्त और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को भी इसके लिए निर्देश दें. उन्होंने कहा कि दामोदर बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने मुझे बोकारो स्टील के तेजाब नाला से हो रहे प्रदूषित बहिस्राव के कारण नदी का पानी लाल हो जाने की तस्वीरें भेजी है. मैंने इसे बोकारो के उपायुक्त को भेज दिया है. जो जिला पर्यावरण समिति के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं. मैंने उनसे प्रदूषक के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की. इसे भी पढ़ें - चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-conspiracy-foiled-three-ieds-and-five-spike-holes-recovered/">चाईबासा:

नक्सलियों की साजिश नाकाम, तीन IED व पांच स्पाइक होल बरामद 

चार साल पहले प्रदूषण मुक्त हो गया था दामोदर का पानी

उन्होंने कहा कि दामोदर बचाओ आंदोलन के सतत प्रयास के कारण दामोदर नदी का जल चार साल पहले औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त हो गया है. अब इसे नगरीय प्रदूषण से मुक्त करने का अभियान चल रहा है, जिसके फलस्वरूप रामगढ़, फुसरो, चास, धनबाद में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए भारत सरकार ने निधि स्वीकृत कर दिया है. परंतु आश्चर्य है कि बोकारो स्टील प्लांट आज भी रह-रह कर अपना प्रदूषित औद्योगिक बहिस्राव अपने दो बड़े नालों के माध्यम से दामोदर में डाल देता है. जबकि इसने 2018 में ही कहा था कि अपने औद्योगिक बहिस्राव को साफ़ करने का संयंत्र इसने फ़ैक्ट्री के भीतर लगा लिया है. इसके बावजूद तेजाबी नाला से इसका दूषित बहिस्राव दामोदर को गंदा कर रहा है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/students-passing-out-from-ranchi-college-can-get-degree-in-february/">रांची

कॉलेज से पास आउट छात्रों को फरवरी में मिल सकती है डिग्री 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही