Search

सरयू राय ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ करें कार्रवाई

Ranchi : निर्दलीय विधायक सरयू राय ने सीएम चंपाई सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करें. स्वास्थ्य विभाग के अवैध क्रिया-कलाप, वस्तुतः आपकी सरकार को बीमार बना रहे हैं. राय ने पत्र में कहा है कि जिस दिन आपकी सरकार विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त कर रही थी, उसी दिन 24 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति करने के आदेश की अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग ने निकाला. इस अधिसूचना पर दो फरवरी को निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के प्रियपात्र एक अवर सचिव का हस्ताक्षर था.

कोई सरकार थी और ही कोई मंत्री

राय ने कहा है कि 31 जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा त्यागपत्र दे दिए जाने के कारण राज्य में न कोई सरकार थी और न कोई मंत्री था. फिर किसके आदेश से यह अधिसूचना निकली ? क्या तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने बैक डेट में फाइल पर दस्तखत किया और उनके चहेते अधिकारी ने दो फरवरी के डेट में अधिसूचना पर दस्तखत कर 5 फरवरी को अधिसूचना निर्गत कर दिया. आपकी सरकार के शपथ लेने के दिन ही स्वास्थ्य विभाग ने यह जालसाजी की. सवाल है कि क्या आप यह अधिसूचना निरस्त करेंगे और इसके लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे ?

विरासत में मिले हैं आपको कई घोटाले

राय ने पत्र में कहा है कि मेनहर्ट घोटाला, टॉफी-टी-शर्ट घोटाला, कंबल घोटाला, खान घोटाला, शराब घोटाला, बालू घोटाला, कोयला चोरी घोटाला, जमीन घोटाला आदि कई घोटाले जो हेमंत सरकार पार्ट- वन में हुए वे आपको पार्ट-2 विरासत में मिले हैं. कुछ में मेरे आरोपों की जांच भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने किया. दोषी चिन्हित हो गए पर स्वास्थ्य विभाग के घोटालों की तरह इनमें भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई. उम्मीद है कि हेमंत सोरेन सरकार पार्ट-1 के समय से पेंडिंग पड़े इन मामलों की जांच के नतीजों को आपकी सरकार अंजाम तक ले जाएगी. ईडी जो कर रही है, वह तो इडी करेगी ही. आप भी अपने स्तर पर सरकार बनाने से लेकर सरकार चलाने तक में उपर्युक्त का ध्यान रखेंगे और पार्ट-1 सरकार में हुई गलतियों से बचेंगे. दोषियों पर कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/floor-test-of-nitish-government-mlas-started-reaching-assembly-speaker-also-reached/">नीतीश

सरकार का फ्लोर टेस्ट, विधायक पहुंचने लगे विधानसभा, स्पीकर और सीएम नीतीश भी पहुंचे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp