Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू राय का भारतीय जन मोर्चा राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत

Advertisement
Advertisement

Ranchi: विधायक सरयू राय द्वारा गठित भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया है. भाजमो के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर पिछले साल अगस्त माह में भाजमो को राजनीतिक दल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए आवेदन किया गया था. निर्वाचन आयोग को इससे संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गये थे. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन और सत्यापन कर भारतीय निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली ने मार्च 2021 में पत्र द्वारा सूचित किया है कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है.

शीघ्र होगी प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की घोषणा

तिवारी ने कहा कि भाजमो मुख्य रूप से भ्रष्टाचार और पर्यावरण पर फोकस करेगा. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रेस कांफ्रेस कर प्रेस-मीडिया एवं आम जनता को समय पर इसकी सूचना नहीं दी जा सकी. आगामी सप्ताह में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी जायेगी. तिवारी ने आज पार्टी कार्यालय में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के आशीष शीतल, डॉ ओम प्रकाश पांडेय, अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूदगी में यह जानकारी दी.

रघुवर दास को हराने के बाद हुआ था भाजमो का गठन

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिये जाने से नाराज सरयू राय तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे. सरयू राय रघुवर दास की सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री भी थे. उस चुनाव में उन्होंने रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी सीट से लगभग 15 हजार वोटों से हराया था. चुनाव जीतने के बाद राय ने भारतीय जन मोर्चा के नाम से एक संगठन बनाया था. इसे बाद में राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के लिए चुनाव आयोग के पास आवेदन किया गया था. राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत होने के बाद भारतीय जन मोर्चा आगामी चुनावों में अपने प्रत्याशी खड़ा कर सकेगा.

इसे भी पढ़ें-पलामू-गढ़वा">https://lagatar.in/mla-bhanu-pratap-shahi-wrote-a-letter-to-minister-rameshwar-oraon/84781/">पलामू-गढ़वा

के किसानों की दुर्दशा धृतराष्ट्र की तरह देख रहे रामेश्वर उरांव- भानु

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही