Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू राय की ‘तिजोरी से चोरी’ पुस्तक वसंत पंचमी को होगी प्रकाशित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : विधायक सरयू राय की हालिया पुस्तक ‘तिजोरी से चोरी’ का प्रकाशन पांच फरवरी वसंत पंचमी के दिन होगा. उक्त पुस्तक झारखंड स्थापना दिवस 2016 में हुए टॉफी, टी-शर्ट और गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम में सरकारी खजाने की लूट पर आधारित है. इसकी जानकारी विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर दी. उन्होंने बताया कि ‘तिजोरी से चोरी’ छपने के लिए तैयार है. कानूनी सलाह के लिए पुस्तक के प्रारूप का अध्ययन झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उक्त पुस्तक में वर्ष 2016 में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी खजाने से हुई लूट का जिक्र है. खासकर टॉफी, टी-शर्ट घोटाला और गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम पर बेतहासा किए गए खर्च का जिक्र किया गया है. पुस्तक तथ्य और सबूत पर आधारित है.

वर्ष 2021 में इस घटाले की सीबीआई या एसीबी जांच की कर चुके हैं मांग

विधायक सरयू राय ने वर्ष 2016-17 में हुए टॉफी और टी-शर्ट घोटाले की जांच सीबीआई या एसीबी से कराने की मांग की थी. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भी जून 2021 में लिखा था. उस समय उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि टॉफी, टी-शर्ट, गीत-संगीत, साज-सज्जा पर हुआ घोटाला, मैनहर्ट घोटाला से भी ज्यादा गंभीर है. इस घोटाले के सभी केन्द्रीय पात्र जमशेदपुर से जुड़े हैं. इस घोटाले की जांच विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति कर रही थी. वहीं इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में भी एक रिट याचिका पर सुनवाई चल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-was-the-hottest-city-in-the-state-on-thursday-with-a-maximum-temperature-of-29-9-degree-celsius/">जमशेदपुर

गुरुवार को राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, अधिकतम ताममान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा
ज्ञात हो कि वर्ष 2016 के राज्य स्थापना दिवस समारोह की सुबह प्रभात फेरी में शामिल होने वाले बच्चों को देने के लिये एक प्रिंटेड टी-शर्ट और टॉफी का एक पैकेट बिना निविदा निकाले मनोनयन के आधार पर खरीदा गया था. टॉफी की खरीद जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित लल्ला इंटरप्राईजेज से और टी शर्ट कदमा के प्रकाश शर्मा के माध्यम से खरीदी गई थी. प्रकाश शर्मा के माध्यम से 5 करोड़ रुपये की टी शर्ट की खरीदी लुधियाना के कुडु फैब्रिक्स से दिखाई गई है, लेकिन झारखंड सरकार के वाणिज्य कर विभाग ने इसके लिये रोड परमिट नहीं दिया है. टी शर्ट की इतनी बड़ी खेप लुधियाना से रांची, जमशेदपुर, धनबाद सड़क मार्ग से आई या रेलमार्ग से इसकी सूचना वाणिज्य कर विभाग को नहीं है. लेकिन भुगतान पूरा हो गया है. इस मामले में झारखंड सरकार के वाणिज्य कर विभाग ने पंजाब सरकार से इस बारे में जानकारी मांगा है.

संचिका में 44 लाख का जिक्र सुनिधि चौहान को भुगतान हुआ 55 लाख

15 नवम्बर 2016 को राज्य स्थापना दिवस मनोरंजन कार्यक्रमों के बीच एक घंटा के लिये गायिका सुनिधि चौहान का गीत कार्यक्रम रखा गया. 9 नवम्बर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव ने सुनिधि चैहान को बुलाने का प्रस्ताव रखा, जिसपर करीब 44 लाख रुपये का खर्च बताया. प्रस्ताव स्वीकृत हो गया, लेकिन इसपर कुल भुगतान 55 लाख रूपया से अधिक दिखाया गया. जानकारी हो कि राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम से पहले 6 नवम्बर 2016 को छठ पर्व पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर, जमशेदपुर में सुनिधि चौहान का कार्यक्रम हुआ था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही