कोविड प्रोत्साहन राशि में अनियमितता, अवैध तरीके से ट्रांसफर-पोस्टिंग और बहरगोड़ा में 50 एकड़ जमीन खरीदने के लगाये गंभीर आरोप Ranchi : पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने एक बार फिर चिट्ठी बम फोड़ा है. बम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर फूटा है. राय ने बन्ना गुप्ता पर भ्रष्टाचार एवं मनी लाउंड्रिंग के गंभीर आरोप लगाये हैं. राय ने इस बाबत एक पत्र ईडी निदेशक को लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा कि बन्ना गुप्ता ने 2021-22 में कोविड प्रोत्साहन राशि का लाभ खुद और अपने कर्मियों को दिलवाया था. वहीं बन्ना गुप्ता की सांठ-गांठ से स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का दवा घोटाला हुआ है. करोड़ों रुपये की दवाईयां स्वास्थ्य विभाग ने ऊंची दरों पर खरीदी है.
सरयू राय का चिट्ठी बम, मंत्री बन्ना गुप्ता पर भ्रष्टाचार-मनी लाउंड्रिंग का गंभीर आरोप लगाते हुए ईडी से जांच की मांग की
Last Updated: May 31, 2024 12:00 AM (IST)