Search

 
 
 

सरयू राय की पार्टी को मिला गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न

 
Ranchi : चुनाव आयोग ने सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को गैस सिलेंडर का चुनाव चिह्न आवंटित किया है. रांची लोकसभा से धर्मेंद्र तिवारी पार्टी के उम्मीदवार हैं. तिवारी ने बताया कि ईवीएम में गैस सिलेंडर का निशान पांचवें नंबर पर रहेगा. उन्होंने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि देशभर के किसान खुदकुशी कर रहे हैं, उन पर भारी कर्ज है. किसानों को कर्ज के जाल से निकालने के लिए केंद्र के स्तर पर जो होना चाहिए था, वो नहीं हुआ. कृषि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की बजाय साल में 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के नाम पर देकर केंद्र सरकार किसानों को छल रही ही है. अभी जरूरत इस बात की थी कि किसानों को अपने खेत में बहुउपज के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाये. उनको ट्रेनिंग और मार्केटिंग के गुर सिखाए जायें, ताकि किसानों को उनकी उपज का बढ़िया मेहनताना मिल सके. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-hyderabad-team-made-a-unique-record-achieved-the-target-of-166-runs-in-just-58-balls/">IPL

2024 : हैदराबाद की टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मात्र 58 गेंद में 166 रनों के लक्ष्य का किया हासिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही