Search

 
 
 

सरयू राय का तंज, दीन दयाल को याद करने वाले को नोटिस, अपराधी के पक्ष में खड़ी भाजपा

 
Ranchi : निर्दलीय विधायक सरयू राय धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ लगातार आक्रामक हैं. उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि दुखद आश्चर्य कि जनसंघ के संस्थापक दीन दयाल जी का उद्धरण देने पर विधायक राज सिन्हा को प्रदेश भाजपा ने कार्रवाई का नोटिस दिया है. वहीं पार्टी भाजपा के चाल, चरित्र, चेहरा पर अपराध और जमीन कब्जा का बदनुमा दाग लगाने वाले और चुनाव में सांसद-विधायक को गरियाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में खड़ी हो गयी है. चार दिन बाद धनबाद में मतदान होने हैं. ऐसे वक्त में सरयू राय का यह बयान भाजपा वोटरों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.

राजनाथ सिंह दें गारंटी

सरयू राय ने ढुल्लू महतो का प्रचार करने बोकारो पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी गारंटी मांगी है. उन्होंने कहा कि बोकारो की सभा में राजनाथ सिंह गारंटी दें कि भाजपा के धनबाद प्रत्याशी ने लेढ़ीडुमर के राजपूतों, दरिदा-चिटाही के तेलियों, मुसलमानों व अन्य पिछड़ों (सभी स्थानीय रैयत) की, जो 200 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है. ऊंची चाहरदीवारी खड़ी करके घेर लिया है, उसे रैयतों को लौटा देंगे. अगर वह यह गारंटी नहीं देते हैं, तो वोट ना मांगे.

ढुल्लू महतो के पक्ष में प्रचार ना करने पर राज सिन्हा और जयंत सिन्हा को नोटिस

उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रदेश भाजपा ने सांसद जयंत सिन्हा और धनबाद के विधायक राज सिन्हा को नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस में राज सिन्हा से पूछा गया कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में प्रचार क्यों नहीं किया. क्यों चौक-चौराहों पर ऐसे बयान दिये, जो भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जाता है. दरअसल पिछले दिनों राज सिन्हा ने चित्रगुप्त महापरिवार के मतदाता जागरुकता अभियान में जनसंघ के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय का उद्धरण दिया था. उन्होंने कहा था – हो सकता है कि पार्टी से प्रत्याशी के चयन में भूल हो जाये. लेकिन कार्यकर्ता को उसे सुधार करना चाहिए. साथ ही कहा था कि प्रत्याशी के गुण दोष को कसौटी पर पर रखकर मतदान करें. राज सिन्हा ने जिस कार्यक्रम में यह बात कही थी, उस कार्यक्रम में धनबाद और बोकारो के कायस्थ समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. उनके इस बयान के बाद ही प्रदेश भाजपा ने राज सिन्हा को नोटिस जारी किया है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही