Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू राय की जुस्को को चेतावनी, पानी नहीं दिया तो खुद कनेक्शन जोड़ लेगी जनता

Advertisement
Advertisement
  Jamshedpur: लंबे समय से पानी का कनेक्शन देने की मांग कर रहे केबुल बस्ती के लोगों की सुधि नहीं लेने पर विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को जुस्को को चेताया. उन्‍होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में जुस्को ने केबुल बस्ती के डीएस फ़्लैट इलाके में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं किया तो बस्तीवासी जल सत्याग्रह करेंगे. बस्तीवासी स्वयं पाइप बिछाकर पानी का कनेक्शन ले लेंगे और जुस्को के पास वाजिब शुल्क जमा करा देंगे. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/administration-strict-on-omicron-in-jamshedpur-kovid-investigation-will-be-done-at-parks-and-picnic-sites/">जमशेदपुर

में ओमिक्रोन पर प्रशासन सख्‍त, पार्क व पिकनिक स्थलों पर होगी कोविड जांच
बस्तीवासी शुक्रवार की  सुबह बड़ी संख्या में विधायक के कार्यालय आये थे. इसके बाद श्री राय ने शाम को केबुल बस्ती का दौरा किया और बैठक कर जल सत्याग्रह करने का निर्णय लिया. श्री राय ने कहा कि बीते एक साल से जुस्को उन्हें और बस्तीवासियों को यह आश्वासन देते आ रहा है कि तीन-चार दिनों में जलापूर्ति शुरू हो जायेगी. इस बीच जुस्को ने पाइप बिछा दिया, अनेक लोगों को कनेक्शन फार्म बांट दिया, पर न तो पानी छोड़ा और न ही घरों तक कनेक्शन जोड़ा.

पानी के लिए एनसीएलटी से एनओसी, सड़क का निर्माण अपनी मर्जी से

विधायक सरयू राय ने कहा कि पानी का कनेक्शन देने के लिए अब जुस्को के अधिकारी कह रहे हैं कि वैधानिक अड़चन आ गई है. केबुल कंपनी का मुक़दमा एनसीएलटी में चल रहा है. वहां से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होने कहा कि जो भी प्रक्रिया चल रह है, जुस्को उसे एक सप्ताह में पूरा कर ले. बस्तीवाले अब अधिक इंतज़ार नहीं करेंगे. इस जल सत्याग्रह में वे भी बस्तीवासियों के साथ रहेंगें. उन्‍होंने कहा कि केबुल टाउन में चौड़ी सड़क बनाने, पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन डालने में जुस्को को एनओसी नहीं लेनी पड़ी. अब पाइपलाइन में पानी छोड़ने और घरों में कनेक्शन देने में उन्हें एनओसी की याद आने लगी है. जुस्को पाइपलाइन में पानी छोड़े, घरों में कनेक्शन करे और अपना वाजिब शुल्क ले. बस्तीवाले शुल्क देंगे और पानी लेंगे. इसमें और अधिक विलंंब नहीं होना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही