Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानहानि नोटिस पर सरयू बोले, बन्ना कोर्ट तक ले जाएं मामला

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस पर विधायक सरयू ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वकील ने मुझे वकालती नोटिस भेजा है. मैं यह नोटिस और भारत सरकार का सर्कुलर संलग्न कर रहा हूं. सर्कुलर के अंतिम कंडिका पढ़कर कोई भी समझ जाएगा कि ग्लॉक का 44 और 21 दोनों प्रतिबंधित हैं. यह जिसके पास है उससे जब्त कर सरकारी मालखाना में जमा करने का निर्देश है. उल्लेखनीय है कि निर्माता कंपनी काउंटर मेजर टेक्नोलॉजी का देश में एक ही डीलर है, कोलकाता का जे विश्वास एंड कंपनी. वकालती नोटिस में बाकी जो बातें कही गई हैं. तर्क दिए गए हैं वे गलथेथरई हैं. बकवास हैं. ऐसी नोटिस की जगह कूड़ेदान में है. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
सरयू ने कहा, जहां तक इसके पहले मानहानि मुकदमे की बात है तो मुझे कोर्ट का नोटिस नहीं मिला है. मैं इंतजार कर रहा हूं कि नोटिस आए. मुझे कोर्ट के सामने अपनी बात रखने का मौका मिले ताकि मैं कोर्ट को बात सकूं कि ये जो करते, कहते रहते हैं उसके अनुसार इनका कितना मान है, और इसमें इनकी कितनी मानहानि हुई है. उन्होंने बन्ना को चुनौती देते हुए कहा कि यह मेरे द्वारा उठाए गए प्रतिबंधित हथियार रखने का विषय और साथ में अश्लील वीडियो चैट का विषय भी कोर्ट में ले लाएं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए. इसे भी पढ़ें- फर्जी">https://lagatar.in/human-rights-commission-filed-a-case-against-police-officers-who-filed-fake-fir/">फर्जी

FIR करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया केस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही