Search

 
 
 

पंकज की गिरफ्तारी और अभिषेक को ईडी के समन पर सरयू राय ने सीएम से मांगा जवाब

 
Ranchi : विधायक सरयू राय ने सीएम हेमंत सोरेन से पंकज मिश्रा और अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पर हुई ईडी की कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा है. सरयू राय ने कहा है की मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हिरासत में लेने और प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को समन करने से उत्पन्न हुई परिस्थिति के बारे में हेमंत सोरेन स्थिति स्पष्ट करें.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्थिति स्पष्ट करें

सरयू राय ने ट्वीट किया "मुख्यमंत्री पद की गरिमा, संवैधानिक मर्यादा एवं स्वस्थ परंपरा के दृष्टिकोण से विनम्र सुझाव है कि मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा  हिरासत में लेने और प्रेस सलाहकार को समन करने से उत्पन्न परिस्थिति के बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्थिति स्पष्ट करें."

मुख्यमंत्री ने अब तक कोई भी बयान नहीं दिया है

ईडी ने 19 जुलाई को सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को अवैध खनन और टेंडर घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. पंकज से पूछताछ के बाद ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को भी समन किया है. इन दोनों मामलों में मुख्यमंत्री ने अब तक कोई भी बयान नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/parliament-adjourned-suspended-mps-sit-in-ends-adhir-ranjan-did-not-get-time-from-rashtrapati-bhavan/">संसद

स्थगित, निलंबित सांसदों का धरना समाप्त, अधीर रंजन को राष्ट्रपति भवन से समय नहीं मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही