Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

14.59 लाख की आकलन राशि को सरयू ने करोड़ों की निकासी बताया, आरोप भ्रामक, सबूत दें किस बैंक से कितनी राशि ट्रांसफर हुई : बन्ना

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  निर्दलीय विधायक सरयू राय द्वारा उन पर लगाये आरोपों पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि सरयू राय का करोड़ों रुपये की निकासी का आरोप पूरी तरह से भ्रामक है. बन्ना ने कहा कि सरयू राय के आरोपों के दो माह पहले 16 फरवरी को उन्होंने विभाग से पत्राचार कर पूछा था कि प्रोत्साहन राशि देने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को किस तरह से परिभाषित किया गया. विभाग बताये  कि प्रोत्साहन राशि से किस श्रेणी के लोग लाभान्वित होंगे. मेरे पत्र के जवाब में विभाग ने 23 फरवरी को बताया था कि मंत्री कोषांग से जुड़े लोगों के लिए 14.59 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का आकलन किया गया है. लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है. यानी आकलन शब्द को सरयू राय ने करोड़ों की निकासी बताकर उन पर भ्रामक आरोप लगाया है. सरयू राय के पास अगर कोई सबूत है, तो बताएं कि किस बैंक द्वारा कितने लोगों को कितनी राशि ट्रासंफर की गयी है. देखें वीडियो - https://youtu.be/Bc95zpZd3NY

विभाग को मंत्री कोषांग के लिए स्वीकृति राशि को खत्म करने का निर्देश दिया था

बता दें कि निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 13 अप्रैल को पत्र लिख कर स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया था कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य मंत्री ने नियम विरुद्ध आदेश देते हुए स्वयं और मंत्री कोषांग के 60 लोगों को सरकार द्वारा तय प्रोत्साहन राशि के भुगतान का आदेश दिया. यह वित्तीय अपराध है. भुगतान के लिए करोड़ों रुपये की निकासी की गयी. अपने आवास में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, वे सार्वजनिक जीवन जीते हैं. आरोप लगाने से पहले जैसे ही उन्हें प्रोत्साहन राशि को लेकर विवाद का पता चला था, तभी उन्होंने विभाग को मंत्री कोषांग के लिए स्वीकृति राशि को खत्म करने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें – आईपीएल">https://lagatar.in/coronas-entry-in-ipl-delhi-capitals-physio-became-kovid-positive/">आईपीएल

में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो हुए कोविड पॉजिटिव

अनुमानित व्यय अभी आकलित किया गया है, न कि भुगतान हुआ है

बन्ना गुप्ता ने कहा, मंत्री कोषांग से अलग स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 94 कर्मियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए तीन सदस्यीय समिति द्वारा अनुशंसा की गयी थी. इसमें से अभी तक 93 कर्मियों को 37 लाख रुपये का भुगतान किया गया. इसी तरह विभागीय संकल्प (1-5-2021) द्वारा पूरे राज्य के लिए कुल 103 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय अभी आकलित किया गया है, न कि भुगतान हुआ है. लेकिन सरयू राय तो करोड़ों रुपये निकासी का आरोप लगा रहे हैं.

सरयू बताएं- क्यों उन पर खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते एक मामले में हाईकोर्ट में केस चल रहा है ?

बन्ना गुप्ता यहीं तक नहीं रुके. उन्होंने सरयू राय पर भी आरोपों की झड़ी लगा दी. उन्होंने सरयू राय से पूछा कि वे बताएं  कि जब उन्होंने मानगो में तीसरे पुल बनाने की बात कही, तो उनके पेट में क्या दिक्कत होने लगा. क्यों उन पर खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते एक मामले में हाईकोर्ट में केस चल रहा है. टाटा कंपनी के पानी को जमा कर उसका उपयोग उन्होंने कहां किया है. बन्ना गुता ने कहा कि कोई माई का लाल उन्हें जनहित का काम करने से नहीं रोक सकता. भले ही वे नीची जाति से आते हैं, पर यहां तक का जीवन उन्होंने अपने मेहनत से पाया है. इसे भी पढ़ें – चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-fake-whatsapp-id-made-in-the-name-of-west-singhbhum-dc-ananya-mittal-amount-being-sought-from-people/">चाईबासा:

पश्चिम सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल के नाम फेक व्हाट्सएप आईडी बना लोगों से मांगी जा रही राशि

सर्विस सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन, करेंगे कार्रवाई

बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय को बताना चाहिए कि आरोप लगाने से पहले उन्हें विभागीय कागज कहां से मिली. क्या उन्होंने आरटीआई के तहत यह कागज मांगा था? स्वास्थ्य विभाग से जुड़े दस्तावेज आखिर उनके पास कैसे पहुंचे. इस मामले की भी जांच करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि ये सर्विस सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन है और जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई भी की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही