Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू ने बताया बन्ना के साथ वायरल वीडियो वाली महिला कौन है

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित अश्लील वीडियो चैट वायरल होने के बाद इस मामले पर राजनीति गर्म है. नेताओं के तरह-तरह के बयान आ रहे हैं. वहीं हर किसी के मन में यह भी जिज्ञासा है कि आखिर बन्ना गुप्ता के साथ वीडियो चैट में दिखने वाली वह महिला कौन है. बन्ना गुप्ता के विरोधी विधायक सरयू राय ने इससे पर्दा हटाया है. उन्होंने ट्विट कर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का 17 अप्रैल को आधी रात में जिस महिला के साथ अश्लील प्रेमालाप करते हुए वीडियो वायरल हुआ है, वह जमशेदपुर के एक फर्नीचर हाउस में काम करती है. इसके मालिक बन्ना जी के साथ समाजवादी पार्टी में थे, जो फिलहाल भाजपा में हैं. जमशेदपुर पुलिस उस लड़की को सुरक्षा दे.

जमशेदपुर पुलिस स्वतः सज्ञान ले. FIR दर्ज करे

सरयू राय ने यह भी मांग की है कि स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो चैट मामले में जमशेदपुर पुलिस स्वतः सज्ञान ले. FIR दर्ज करे. मंत्री को मुख्य अभियुक्त बनाए. उनसे लड़की के बारे में पूछे. पुलिस मंत्री का वह मोबाइल भी जब्त करे, जिससे चैट हो रहा है. उस मोबाइल को भी बरामद किया जाए, जिस पर दूसरी ओर से स्क्रीन रिकॉर्डिंग हो रही थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही