Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू का स्पीकर को पत्र, मंत्री बन्ना गुप्ता पर करें सदन की अवमानना की कार्रवाई

Ranchi : विधायक सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर सदन की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की अपील की है. सरयू राय ने कहा है कि 16 मार्च को उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सवाल सदन में पूछे थे. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने गलतबयानी की और स्पष्टीकरण मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि स्पीकर स्वास्थ्य मंत्री को निर्देश दें कि वे सदन में अपने दिये गये बयान से संबंधित डाक्यूमेंट सदन पटल पर रखें या अपनी गलतबयानी के लिए माफी मांगें. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए.

सरयू राय ने 16 मार्च को सवाल उठाया था

सरयू राय ने 16 मार्च को ध्यानाकर्षण सूचना के तहत सवाल उठाया था कि स्वास्थ्य मंत्री ने अपने कार्यकाल में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. कार्यपालिका नियमावली का उल्लंघन कर ये तबादले हुए हैं. इस पर अपने लिखित उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ऐसे सभी मामलों में सीएम की स्वीकृति ली गई है. सरयू राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव द्वारा मांगे जाने पर भी स्वास्थ्य विभाग फाइलें नहीं भेजता है. इसे भी पढ़ें – 11वें">https://lagatar.in/assembly-proceedings-went-on-peacefully-on-the-11th-day/">11वें

दिन शांतिपूर्ण चली विधानसभा की कार्यवाही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही