Search

 
 
 

रोहतास : सोन नदी में डूबकर एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत, दो की तलाश जारी

 
Rohtas : बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रोहतास जिले के तुंबा गांव में सोन नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे पानी में डूब गये. डूबने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं. सभी बच्चे तुंबा निवासी कृष्णा  गोंड के परिवार के बताये जा रहे हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोर की मदद पांच बच्चों का शव  बरामद कर लिया गया है. वहीं दो बच्चे अभी भी लापता हैं. दोनों बच्चों की तलाश जारी है. घटना की सूचना पाकर प्रशासन मौके पर पहुंची है. एसडीआरएफ टीम को भी घटना की जानकारी दी गयी है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है.

सभी बच्चे मिलकर नदी में नहाने गये थे

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कृष्णा गोंड के चार बच्चे और उसकी बहन की एक बच्ची सहित सात बच्चे नहाने के लिए सोन नदी गये थे. नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने लगा. उसको बचाने के लिए बाकी बच्चे भी गहरे पानी में चले गये. गहरे पानी में जाने की वजह से एक के बाद एक सभी बच्चे नदी में डूब गये. बच्चों को डूबता देख ग्रामीण वहां पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को जानकारी दी. सूचना पाकर गोताखोर मौके पर पहुंचे और पांच शवों को बाहर निकाला. गोताखोर अन्य दो बच्चों की तलाश कर रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही