Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सासाराम हिंसा मामला : BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप

Sasaram : रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा पर सासाराम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. खबर है कि पुलिस ने इस मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी सासाराम स्थित उनके आवास से की गयी है. इसके अलावा शाहनवाज आलम को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है. इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जवाहर प्रसाद और शाहनवाज आलम पर सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप है. मालूम हो कि जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. (पढ़ें, कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-abused-91-times-those-who-abuse-will-go-to-earth-modi/">कांग्रेस

ने 91 बार गाली दी, गालियां देने वाले मिट्टी में मिल जायेंगे : मोदी)

रामनवमी हिंसा के 12 आरोपी अब भी फरार

रामनवमी हिंसा मामले में अबतक 63 लोगों को गिरफ्तारी की गयी है. इसके अलावा दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था. वहीं 17 जनवरी को बीजेपी के तीन नेताओं ने शिवसागर थाना में सरेंडर किया था. इसमें डॉ. शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी का नाम शामिल है. पुलिस के मुताबिक, हिंसा मामले में अभी भी 12 आरोपी फरार चल रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. कोर्ट ने भी सभी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया है. इसे भी पढ़ें : प्रियंका">https://lagatar.in/what-fans-are-saying-after-watching-priyanka-chopras-citadel/">प्रियंका

चोपड़ा की ‘सिटाडेल’ को देखने के बाद क्या कह रहे फैंस ?

उपद्रवियों ने की थी तोड़फोड़ और आगजनी

बता दें कि बिहार में रामनवमी के दौरान बिहारशरीफ और सासाराम में हिंसक झड़प हुई थी. इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था और जमकर तोड़फोड़ भी की थी. इसके बाद नालंदा में धारा 144 लागू कर दिया गया था. वहीं सासाराम, बिहारशरीफ में कई दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी. पुलिस ने इस हिंसा मामले में कई आरोपियों को अरेस्ट भी किया था. इसे भी पढ़ें : अग्रवाल">https://lagatar.in/aggarwal-brothers-murder-statements-of-lokesh-chowdhary-and-other-accused-recorded/">अग्रवाल

बंधु हत्याकांड : लोकेश चौधरी समेत अन्य आरोपियों के बयान दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही