Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सासाराम के विवादित डीएसपी विनोद रावत हटाये गये

Advertisement
Advertisement
Patna : सासाराम के विवादित डीएसपी विनोद कुमार रावत का अंतत: तबादला कर दिया गया है. गृह विभाग ने उन्हें हटाकर डीएसपी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल 17 बोधगया ट्रांसफर कर दिया है. ज्ञात हो कि हाल में विनोद रावत का दो वीडियो वायरल हुआ था. एक में वह युवती से अश्लील बातें कह रहे हैं, तो दूसरे में कुछ जाति को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. इसको लेकर पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हो रही थी.

27 दिसंबर को सासाराम दौरे पर आ रहे हैं सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 दिसंबर को सासाराम दौरे पर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कोई विवाद न हो, इसे ध्यान में भी रखकर तत्काल प्रभाव से विनोद रावत तबादला किया गया है. वहीं, उनके स्थान पर विशेष सुरक्षा बल में डीएसपी के पद पर तैनात संतोष कुमार राय सासाराम के नये डीएसपी बनाये गये है. इधर, सासाराम सांसद छेदी पासवान ने इस मामले में 7 दिसंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर डीएसपी को हटाने की मांग की थी. माना जा रहा है चौतरफा दबाव के बाद विनोद रावत के तबादले का निर्णय मुख्यालय ने लिया है. इसे भी पढ़ें – ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/nitish-said-about-omicron-there-will-be-no-night-curfew-in-bihar/">ओमिक्रॉन

को लेकर नीतीश ने कहा – बिहार में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही