Search

 
 
 

सतबरवा BDO पर लगा पेंशन योजना में घोटाला का आरोप, जांच की मांग

 
Satbarwa (Palamu) : मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य मामलों में सतबरवा BDO राजकिशोर प्रसाद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. यह पहली बार नहीं है, जब सतबरवा BDO के खिलाफ शिकायत की गई है. इससे पहले भी डीडीसी को पत्र लिखकर पेंशन योजना में पैसा लेकर सैकड़ों लोगों का नाम जोड़ने की शिकयत की गयी थी. एक आरटीआई पर डीडीसी पलामू ने पत्रांक संख्या 1077 दिनांक 14/10/22 के माध्यम से BDO से सपष्टीकरण की मांग की थी. आनन- फानन में BDO राजकिशोर प्रसाद ने कई लोगों का नाम पंचायत वाइज रद्द कर दिया. समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज यादव व कुछ अन्य लोगों से सवाल उठाया है कि जो नाम रद्द हुए उन नामों का चयन किन आधार पर हुआ था ? अगर चयनित लोगों को तीन- चार महीने तक पेंशन का लाभ दिया गया तो फिर वो लाभुक एकाएक किस परिस्थिति में अयोग्य हो गए. पंकज यादव ने मामले की पूरी जांच कराने की मांग की है. पंकज यादव का कहना है कि बड़े पैमाने पर यहां पेंशन घोटाला किया जा रहा है. मामले की गहराई से जांच की गई तो एक बड़ा घोटाला सामने आएगा. उन्होंने आशंका जताई है कि इसी पैटर्न पर राज्य के दूसरे जिलों में भी पेंशन योजना में गड़बड़झाला चल रहा होगा. पंकज ने पेंशन घोटला की जांच समेत अक्षम जनप्रतिनिधि द्वारा गलत फॉर्मेट में निकासी सहित कई अन्य मामले की जांच की मांग की है. [caption id="attachment_654931" align="alignnone" width="2025"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/1ऋ.jpg"

alt="" width="2025" height="1913" /> डीडीसी का लेटर[/caption] इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-3-lakh-naxalite-rajesh-oraon-killed-in-encounter-nia-and-jharkhand-police-were-on-the-lookout/">BREAKING

: मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव, NIA और झारखंड पुलिस को थी तलाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही