Palamu : पलामू के रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश ने सतबरवा थाना प्रभारी को निलंबित और सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. थाना प्रभारियों को काम में लापरवाही और मुकदमों से जुड़े हुए ई-साक्ष्य को अपलोड करने में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. दोनों थाना प्रभारियों को हटाकर संतोष कुमार गुप्ता को सदर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं विश्वनाथ कुमार राणा को सतबरवा थाना प्रभारी बनाया गया है.
सतबरवा थाना प्रभारी निलंबित, सदर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, मुकदमों से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप
Last Updated: Mar 24, 2025 12:00 AM (IST)