Ranchi: सीएमपीडीआई के मयूरी प्रेक्षागृह में संस्थान द्वारा कोयला गैसीकरण पर आयोजित हैकथान के विजेताओं को कोयला व खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सम्मानित किया. कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार, सीएमपीडीआई ने राष्ट्र की ऊर्जा और रासायनिक जरूरतों को पूरा करने, आर्थिक आजादी और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन का दोहन करने के लिए छह समस्या विवरणों पर कोयला गैसीकरण पर हैकथॉन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता, सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेन्दु कुमार सिंह, सीएमपीडीआई/सीसीएल/बीसीसीएल के कार्यकारिणी निदेशकगण, आईआईसीएम के कार्यपालक निदेशक तथा महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण उपस्थित थे. सतीश दुबे ने सीएमपीडीआई के क्रियाकलापों की सराहना करते हुए कहा कि सीएमपीडीआई न केवल लोगों के विकास में बल्कि देश को तकनीक के बल पर आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाती है. इनके कार्यों में सबका साथ, सबका विकास शामिल है. सतीश दुबे ने वर्तमान में चल रहे विशेष अभियान 4.0 के तहत सीएमपीडीआई परिसर में स्थापित 3 सौर वृक्ष और वेस्ट टू वेल्थ (स्क्रैप टू आर्ट) थीम के तहत स्क्रैपन से बनी हिरण संरचना का भी उद्घाटन किया. वहीं स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित और एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत कल्पतरू के पौधे भी लगाए. इसके अलावा, मंत्री सतीश दुबे ने सीएमपीडीआई परिसर स्थित नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट, नवीनीकृत व्यायामशाला और संस्थान के खेल मैदान में 4 हाईमास्ट लाइट का भी उद्घाटन किया. इन गतिविधियों को भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना और भारत की फिटनेस और स्वास्थ्य में सुधार करना है. इसके बाद सतीश दुबे ने सीएमपीडीआई की समीक्षा की. इस दौरान उन्हें संस्थान के कार्य-कलापों की विस्तृत जानकारी उनके समक्ष एक प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर उन्होंने कोयला एवं खनन उद्योग के विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों में रुचि लेने के लिए सीएमपीडीआई के योगदान की सराहना की. इसे भी पढ़ें - अमेठी">https://lagatar.in/amethi-four-members-of-a-dalit-family-murdered-mp-raises-questions-on-police-administration/">अमेठी
: दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप, पिता ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये सवाल [wpse_comments_template]
रांची: कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया CMPDI का दौरा
Leave a Comment