Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जाते जाते भी फैंस को हंसा गए सतीश कौशिक, रिलीज हुआ उनके आखिरी कॉमेडी शो ‘पॉप कौन’ का ट्रेलर

Lagatar Desk: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त शोक की लहर देखने को मिल रही है. सतीश कौशिक के निधन से हर कोई दुखी हैं. इस बीच डिज्नी प्लस हॉटस्टार के नए शो `पॉप कौन` का ट्रेलर रिलीज किया गया. इस शो में सतीश कौशिक की भी अहम भूमिका हैं. शुक्रवार को अभिनेता सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि के रूप में इस शो का ट्रेलर रिलीज किया गया. इस कॉमेडी सीरीज़ में कुणाल खेमू, राजपाल यादव, सौरभ शुक्ला, नूपुर सेनन, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और जॉनी लीवर भी हैं. इसे भी पढ़ें:  दिल्ली">https://lagatar.in/kcrs-daughter-kavita-to-be-questioned-today-in-delhi-liquor-scam-arrest-possible/">दिल्ली

शराब घोटाले में आज KCR की बेटी के कविता से ED की पूछताछ, गिरफ्तारी संभव
https://www.instagram.com/reel/Cpmgw4PqgVP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/Cpmgw4PqgVP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

`पॉप कौन` का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है और इसमें सतीश कौशिक भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिख रहे हैं. इस शो की कहानी कुणाल खेमू के कैरेक्टर पर आधारित है. इसमें ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कुणाल खेमू के कैरेक्टर के पिता कौन हैं? इस शो से कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन डेब्यू कर रही हैं, जो सीरीज में कुणाल खेमू की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं. फरहाद सांझी द्वारा निर्देशित, पॉप कौन 17 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर को कैप्शन के साथ साझा किया, "कॉमेडी के दिग्गज सतीश कौशिक जी को सलाम, जिनके काम ने हमें सालों तक हंसाया #HotstarSpecials #PopKaun - सभी एपिसोड 17 मार्च से केवल @disneyplushotstar पर स्ट्रीमिंग." जैसे ही ट्रेलर रिलीज किया गया, फैंस को सतीश कौशिक की याद आ गई. ट्रेलर पर एक फैंस केंट्स के जरिए अपना प्यार बरसाते दिखे. एक यूजर ने लिखा, "मैं वास्तव में सतीश कौशिक सर को याद करूंगा. वह लेजेंडरी थे. उन्होंने अभी भी हमारे चेहरों पर मुस्कान और ढेर सारी हंसी छोड़ने की कोशिश की. इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-march-14-the-villagers-of-gangda-and-chhotanagara-will-block-nh-due-to-drinking-water-problem/">किरीबुरू

: 14 मार्च को पेयजल समस्या को लेकर गंगदा व छोटानागरा के ग्रामीण करेंगे एनएच जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही