कई नेताओं ने किया सभा को किया संबोधित
सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया. बुधवार को ही यह सत्याग्रह यात्रा लातेहार पहुंच गयी है.कांग्रेस बस जवाब ही तो मांग रही है
राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने को लेकर अविनाश पांडेय ने कहा कि यह सारी कार्यवाही के पीछे का एक मात्र कारण प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रखना है. उन्होंने अडानी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया. राहुल गांधी ने तो देश की जनता के हित में केवल यह पूछा था कि अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं. यह पैसा कहां से आया. प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है. उन्होंने तथ्यों के साथ अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई. इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर दस्तावेज दिए. लेकिन मोदी सरकार ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया, उल्टे राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया. आखिर ऐसा क्यों किया गया, कांग्रेस इसका जवाब ही तो मांग रही है. इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-should-clarify-how-many-ministers-of-his-cabinet-failed-deepak-prakash/">मुख्यमंत्रीस्पष्ट करें, उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री विफल : दीपक प्रकाश [wpse_comments_template]

Leave a Comment