Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल के समर्थन में प्रदेश युवा कांग्रेस का 4 को सत्याग्रह मार्च, 5 को टोल प्लाजा करेगी जाम

Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस भी सड़क पर उतरेगी. युवा कांग्रेस ने आंदोलन की रूपरेखा बनायी है. इसके तहत 4 अप्रैल को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में दो महापुरुषों की प्रतिमाओं के मध्य सत्याग्रह मार्च निकाला जाएगा. 5 अप्रैल को पूरे प्रदेश में टोल प्लाजा को जाम किया जायेगा. वहीं, 6 अप्रैल से पोस्टकार्ड अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत युवा कांग्रेस हर प्रखंड तक पहुंच कर लोगों को देश की भयावह स्थिति के बारे में अवगत करायेगी. साथ ही वास्तविक सवालों से भाग रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड भेज कर तीन सवाल पूछेगी. 1 . अडानी ने भाजपा को कितने करोड़ का फंड दिया है ? 2 . प्रधानमंत्री के आधिकारिक विदेश दौरों पर अडानी को कितने ठेके मिले हैं ? 3 . प्रधानमंत्री वह सूत्र बताएं जिसकी बदौलत उनके मित्र अडानी चंद वर्षों में 609वें नंबर से दूसरे नंबर के अमीर बन गए?

कार्यकर्ता बलिदान देने को तैयार

उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज द्वारा रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रदेश अध्यक्ष ने देश के लोकतांत्रिक ढांचे के ऊपर हो रहे कुठाराघात पर चिंता व्यक्त की. साथ ही कहा, युवा कांग्रेस इस परिस्थिति से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले और बाद तक बलिदान देती रही है. पार्टी के कार्यकर्ता आज भी बलिदान देने को तैयार हैं. मौके पर रमन सिंह, सत्यम सिंह, लक्षिकांत, आशुतोष राय, जमील अख्तर, भूपेश कुमार, प्रवक्ता मणिकांत सिंह, अभिषेक सौरभ, अभिषेक तिवारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – तीन">https://lagatar.in/plastic-wrapped-dead-body-of-missing-youth-found-for-three-days/">तीन

दिनों से लापता युवक का प्लास्टिक से लिपटा शव बरामद,परिजन बोले- हत्या कर फेंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही