Search

 
 
 

आपराधिक गिरोह को गोली सप्लाई करने के आरोपी सत्यम को हाईकोर्ट से मिली बेल

 
Ranchi : झारखंड के अलग-अलग आपराधिक गैंग को गोली सप्लाई करने के आरोपी सत्यम कुमार को हाईकोर्ट से बेल मिल गई है. एटीएस ने सत्यम को पिछले वर्ष 31 दिसंबर को रांची रेलवे स्टेशन के पास से 20 गोलियों को साथ गिरफ्तार किया था. सत्यम की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई. उसकी ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने बहस की. वहीं राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता सुनील दुबे ने बहस की. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने सत्यम को 20-20 हजार रुपए के दो निजी मुचलकों पर जमानत की सुविधा प्रदान की है. सत्यम बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है. एटीएस ने सत्यम के खिलाफ कांड संख्या 11/2023 दर्ज की थी. इसे भी पढ़ें -प्रथम">https://lagatar.in/first-ranking-jharkhand-state-table-tennis-competition-begins/">प्रथम

रैंकिंग झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही