Search

 
 
 

पूर्व पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी सत्यम पाठक गिरफ्तार

 
Ranchi: धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी सत्यम पाठक को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सत्यम पाठक को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वो पंडरा स्थित अपने घर आया है. हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि वेद प्रकाश सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया था, जब वे सात जुलाई की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां आये. एक अपराधी पैदल ही हाथ में देशी कट्टा लिए वेद सिंह के पीछे पहुंचा और उस पर गोली चलाना शुरू कर दी. गोलीबारी में वेद सिंह को तीन गोली लगी. जबकि दो अपराधी बाइक पर ही बैठे थे. गोलीबारी के समय चाय दुकान में भगदड़ मच गयी थी. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सत्यम पाठक और धीरज मिश्रा अभी भी फरार चल रहा था. पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर पायी थी. हालांकि रांची पुलिस ने यूपी के गाजीपुर के रहने वाले राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें - मंईयां">https://lagatar.in/mainiyan-samman-yojana-government-cm-hold-meeting-in-preparation-for-grand-program-on-28th-december/">मंईयां

सम्मान योजनाः 28 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम की तैयारी में सरकार, CM ने की बैठक

धीरज ने पुरानी रंजिश में कराई थी वेद प्रकाश की हत्या

जानकारी के अनुसार, धीरज मिश्रा ने राहुल को बताया था कि साल 2018 में वो अपनी स्कॉर्पियो से दशहरा के समय रांची गया था, तो धुर्वा बस स्टैंड में दशहरा के जुलुस में स्कॉपियो घुसाने के कारण धुर्वा रांची के वार्ड पार्षद वेद प्रकाश सिंह से उसका झगड़ा हो गया था. धीरज मिश्रा ने बताया था कि वेद प्रकाश सिंह और उसके समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की थी और स्कॉपियो को भी तोड़ दिया था. धीरज ने राहुल को कहा था कि बहन की शादी के बाद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारकर बदला लेंगे. इसपर राहुल ने कहा था कि तुम मुझे कुछ खर्चा दे देना, हम साथ में रहेंगे. जिसके बाद दोनों के बीच इस घटना के लिए 70 हजार रूपये देने की बात हुई थी. इसे भी पढ़ें - आर्चबिशप">https://lagatar.in/archbishop-vicente-ayand-said-in-his-christmas-message-god-loves-everyone/">आर्चबिशप

विसेंट आइंद ने क्रिसमस संदेश में कहा- ईश्वर सभी से प्यार करते हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही