Search

 
 
 

चतरा: मंत्री सत्यानंद भोगता ने लालू और तेजस्वी से की मुलाकात

 
Chatra: झारखंड के एकमात्र राजद विधायक सत्यानंद भोगता ने रविवार को पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है. लेकिन राजनीतिक गलियारे में इसे झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा बताया जा रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव में मंत्री सत्यानंद भोगता किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं. वह झारखंड में पांच बार मंत्री रह चुके हैं. उनकी झारखंड की राजनीति पर अच्छी पकड़ है. झारखंड में राजद के एक ही विधायक सत्यानंद भोगता हैं. मंत्री भोगता पिछले उपचुनाव में भी स्टार प्रचारक रह चुके हैं. मंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री के साथ सबसे ज्यादा सभा करने का रिकॉर्ड बनाया है. सूत्रों की मानें तो मंत्री सत्यानंद को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/adani-group-termed-hindenburgs-allegation-as-malicious-bjp-said-why-does-congress-stand-with-foreign-companies/">अदानी

समूह ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप दुर्भावनापूर्ण, भाजपा बोली, कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही