Search

 
 
 

सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'सत्यप्रेम की कथा', कार्तिक और कियारा को मिल रहा फैंस का प्यार

 
Lagatar Desk: फिल्म `सत्यप्रेम की कथा` आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही. फिल्म देखने को बाद फैंस ट्वीट कर फिल्म की तारफी कर रहे हैं. साथ ही फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.     यह फिल्म एक रोमांटिक प्रेम कहानी पर आधारित है. जो साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी है. कियारा और कार्तिक की ये दूसरी फिल्म है जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं. इससे पहले दोनों ने एक साथ फिल्म `भूल भुलैया 2` में काम किया था. इस फिल्म में भी दर्शकों ने इन्हें खूब प्यार दिया था. `सत्यप्रेम की कथा` में कार्तिक और कियारा के अलावा अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया, राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक जैसे कलाकारों ने भी काम किया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-of-harharguttu-found-unconscious-in-dalma-terai-police-rushed-to-hospital/">जमशेदपुर

: दलमा तराई में बेसुध पाई गई हरहरगुट्टू की महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही