Search

 
 
 

लोहरदगा: सत्यवती व नेहा को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब

 
Lohardaga: अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको लोहरदगा के बीएड और डीएलएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं के लिए वार्षिकोत्सव सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अविराम के सचिव इंद्रजीत भारती थे. जिनका पारंपरिक स्वागत बुकेऔर बैच प्रदान कर किया गया. इंद्रजीत भारती ने दीप प्रज्वलन व पुष्पर्चन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अविराम शिक्षण संस्था की गरिमा और संस्कृति ने राम आयेंगे पर अंजली समूह, विद्या समूह द्वारा संथाली नृत्य, योग नृत्य अंकिता समूह, नेवी और साथियों ने सवार लूं, लाइक बर्ड एंजॉय पर तन्वी समूह द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई. अवार्ड्स में साठ से ऊपर पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिह्न और पौधे प्रदान किए गए. जिसमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर सत्यवती और नेहा रही. बेस्ट डांसर सुसाना और अंजलि को बेस्ट एंकर का अवार्ड समीकरण को बेस्ट इन एनएसएस का अवार्ड संतोष, करन, जसीमा व सत्यवती को मिला. प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने सभी प्रशिक्षुओं की जीवन में ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से आगे बढ़ने का संदेश दिया. क्लास टीचर ऋतु मुक्ता और शिव ने अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं दी. मंच संचालन सुषमा और नेवी द्वारा, समन्वयन अमित, कुंदन, अनुराग द्वारा, फोटो अजॉय तकनीकी पक्ष पवन उरांव और एलुमनी मीट का कार्य जंग बहादुर महतो द्वारा किया गया. धन्यवाद ज्ञापन रेणुका महतो द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/if-demand-for-jpc-probe-into-adani-case-not-met-will-protest-nationwide-congress/">अदानी

मामले में जेपीसी से जांच की मांग पूरी नहीं हुई,  तो देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे, माधवी बुच इस्तीफा दें : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही