Search

 
 
 

सऊदी अरब : अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी, सुरक्षा कर्मी की मौत

 
Washington :  सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है. इस गोलीबारी में हमलावर और वाणिज्य दूतावास में काम करने वाले एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गयी. हालांकि इस हमले में किसी भी अमेरिकी नागरिक और कर्मचारी को नुकसान नहीं हुआ है.  इस घटना के बाद वाणिज्य दूतवास को बंद कर दिया गया. हमलावरों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला क्यों किया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी. (पढ़ें, ललन">https://lagatar.in/amit-shahs-public-meeting-in-lalan-singhs-stronghold-lakhisarai-today/">ललन

सिंह के गढ़ लखीसराय में अमित शाह की जनसभा आज, JDU से लोकसभा सीट छीनने की कवायद)

वाणिज्य दूतावास के एक सुरक्षाकर्मी की मौत 

विदेश मंत्रालय के अनुसार,  गोलीबारी मामले की जांच कर रहे सऊदी अधिकारियों ने बताया कि सऊदी के सुरक्षा बलों ने हमलावर को मार गिराया. सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने सऊदी पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति बंदूक लेकर वाणिज्य दूतावास के बाहर एक गाड़ी से उतरा. तभी अधिकारियों ने स्थिति को भांपते हुए उससे निपटने के लिए कार्रवाई की और हमलावर को मार गिराया. हालांकि इस गोलीबारी में वाणिज्य दूतावास के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गयी. सुरक्षा कर्मी नेपाल का नागरिक था. इसे भी पढ़ें : ‘टाइटन’">https://lagatar.in/human-remains-found-in-the-wreckage-of-titan-submarine/">‘टाइटन’

पनडुब्बी के मलबे में मिले मानव अवशेष, जांच के बाद होंगे कई खुलासे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही