लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई खुली बहस की चुनौती के सवाल पर सियासी हलचल मची है. साथ ही कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं. भाजपा नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मामले में एक टिप्पणी की है, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास ने तंज कसा है.
दरअसल, रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिख, “राहुल गांधी जी खुली चनौती है. संसद में आएं और बहस करें. 1975 में आपकी दादी ने आपातकाल लगाया था. विपक्ष को जेल भेजा था. प्रेस का रोका था. लोकतंत्र का गला घोंटा था. 1984 में आपके पिता प्रधानमंत्री थे, तब हजारों मासूम सिखों को दिल्ली में मार दिया गया था. कांग्रेस इस खूनी विरासत से बचकर नहीं जा सकती है.” उन्होंने आगे लिखा, “2014, 2019, 2024 तीन कार्यकाल. चौथा आपके लिए सबसे बड़ा बुरा सपना होगा. भागना मत. संसद, नई दिल्ली”
दिल्ली सीएम की टिप्पणी पर सीजेपी के सौरभ दास ने लिखा, “दिल्ली की सीएम लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को उनके साथ बहस करने के लिए संसद में आने की चुनौती दे रहीं हैं. 'रेखा जी, आपको दिल्ली की विधानसभा में बैठना होता है”