Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडिया गठबंधन की  लोकतंत्र बचाओ रैली, बोले राहुल, मैच फिक्सिंग की कोशिश में मोदी... 400 सीट का नारा बिना ईवीएम के 180 पार नहीं होने जा रहा

 New Delhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की  लोकतंत्र बचाओ रैली में आये नेता मोदी सरकार पर जम कर बरसे. रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी,  मल्लिकार्जुन खड़गे, भगवंत मान, मेहबूबा मुफ्ती, अखिलेश यादव,  तेजस्वी यादव, सीताराम येचुरी,  डेरेक ओ ब्रायन,   हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित अन्य ने मोदी सरकार को तानाशाह करार देते हुए कटघरे में खड़ा किया. इंडिया अलायंस के नेताओं ने ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. http://नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आईपीएल का उदाहरण  दियास किस तरह से मैच फिक्सिंग कर मैच जीता जाता है

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करने के लिए आईपीएल का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि किस तरह से मैच फिक्सिंग कर मैच जीता जाता है, उसी तरह हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है. इसमें अंपायर मोदी जी ने चुना है. हमारे दो खिलाड़ियों को अरेस्ट करके अंदर कर दिया. नरेंद्र मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं. 400 सीट का नारा बिना ईवीएम, मैच फिक्सिंग के 180 पार नहीं होने जा रहा है.

2024 का लोकसभा चुनाव वोट वाला चुनाव नहीं,  संविधान की रक्षा करने वाला चुनाव है

राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा मैच फिक्सिंग कर चुनाव जीत जाये और इसके बाद अगर संविधान को बदलने की कोशिश की तो उसके बाद इस देश में आग लगने जा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव वोट वाला चुनाव नहीं, बल्कि यह संविधान की रक्षा करने वाला चुनाव है.आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट बंद कर दिये गये. नेताओं को धमकाया जाता है, सरकारें गिरायी जाती है. नेताओं को जेल में डाला जा रहा है. कहा कि मैच फिक्सिंग सिर्फ नरेंद्र मोदी नहीं कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी और कुछ तीन-चार अरबपति मिलकर मैच फिक्सिंग कर रहे हैं. यह सच्चाई है.    

मोदी जिस आंधी से आये थे, उसी तूफान की तरह चले जायेंगे

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रैली में कहा कि दिल्ली की भीड़ बता रही है कि मोदी जिस आंधी की तरह  आये थे, उसी तूफान की तरह चले जायेंगे.  कहा कि पीएम मोदी की रैली वैसी ही होती है जैसे चाइनीज माल. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति के सामने खड़े भी नहीं हुए, जब वह आडवाणी जी को सम्मान दे रही थीं. तेजस्वी यादव ने एक गाने के बोल के साथ पीएम मोदी पर हमला किया. तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो.... रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता रूठ जाएगी तो हाथ मलोगे... तेजस्वी यादव का कहना था कि देश भर में जहां भी हमलोग जा रहे हैं वहां जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. देश का लोकतंत्र बचाने, संविधान बचाने के लिए हम लो‌ग यहां जमा हुए हैं. आरोप लगाया कि देश में भाई से भाई को लड़ाया जा रहा है. नफरत की राजनीति की जा‌ रही है.तेजस्वी ने कहा वह लोग 400 पार को नारा लगा रहे हैं और टारगेट फिक्स कर रहे हैं. लगता है पहले से ही ईवीएम का सेटिंग हो चुका है.

 केजरीवाल को जेल भेज दिया, हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया है

अखिलेश यादव ने रैली में कहा, रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है इस मैदान से ऐलान होने जा रहा है कि हुक्मराम जो दिल्ली में बैठे हैं वो ज्यादा दिन रहने वाले नहीं हैं. हम दिल्ली आये तो दिल्ली वाले(मोदी) बाहर चले गये. 400 पार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि जब 400 पार हो रहे थे तो आपको आम आदमी पार्टी के नेता से किस बात की घबराहट है. कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया. हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया है.

जयप्रकाश नारायण के नारे से उस चुनाव में आजादी की जीत हुई

माकपा नेता सीताराम येचुरी याद दिलाया कि आज से 47 साल पहले यहां एक ऐतिहासिक सभा हुई थी. जिसमें एक नारा निकला था- आजादी या गुलामी. कहा कि जयप्रकाश नारायण के नारे से उस साल चुनाव में आजादी की जीत हुई और गुलामी की हार हुई. श्री येचुरी ने कहा कि यहां भी आज वही नारा लग रहा है. भारत को सुरक्षित रखना हमारी आजादी है. मोदी सरकार को हम हरायेंगे. वह हमारे देश को बर्बाद करने में लगी है. उन्होंने सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को शेरनी करार दिया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि इंसान को इंसान से लड़ाया जा रहा है. हिंदू अलग, मुसलमान अलग, सिख अलग और ईसाई अलग. आज संविधान पर हमला हो रहा है. चीफ जस्टिस को भी धमकियां दी जा रही है.

भुखमरी से मुक्ति चाहिए ,मौजूदा सरकार से मुक्ति पानी होगी

कहा कि अगर देश में बेरोजगारी, महंगाई और भुखमरी से मुक्ति चाहिए तो इसके लिए मौजूदा सरकार से मुक्ति पानी होगी.  येचुरी ने समुद्र मंथन का उल्लेख करते हुए दावा किया, ‘यह कलयुग का अमृतकाल है. उस समय समुद्र मंथन में विष का कलश अच्छे लोगों (देवताओं) के पास और अमृत का कलश बुरे लोगों (राक्षसों) के पास गया था...आज भी हमें बुरे लोगों के हाथ से अमृत कलश को वापस लाना है और इसे जनता के हित में इस्तेमाल करना है.

भाजपा हटाओ, देश बचाओ विपक्षी दलों का सामूहिक संकल्प  

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने कहा कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ विपक्षी दलों का सामूहिक संकल्प है.  उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.  राजा ने कहा, ‘‘भारत के लोकतंत्र और देश के भविष्य के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है.  अगर देश और लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाना होगा,  माले  के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने दावा किया कि सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. तथा चुनावी बॉण्ड से मिले धन का उपयोग विपक्ष को तोड़ने के लिए हो रहा है.

सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली में कहा, मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या उन्होंने ठीक किया? आपके केजरीवाल को ज्यादा दिन तक ये जेल में नहीं रख पायेंगे. कहा, केजरीवाल शेर हैं. करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं. सुनीता ने कहा, कभी-कभी लगता है कि केजरीवाल एक फ्रीडम फाइटर थे, जो देश के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गये. सुनीता केजरीवाल ने अपने पति सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश भी पढ़ा.

कोई भी दल जनता से बड़ा नहीं  : कल्पना सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि हमारी ताकत भारत की 140 करोड़ की जनता है,  जिनकी ताकत हम सभी को मिली है. कल्पना सोरेन ने कहा कि भगवान राम ने भी अपने विरोधियों का सम्मान किया था. कहा कि  देश में बेरोजगारी,  महंगाई सातवें आसमान पर है.. नफरत की आग फैलाई जा रही है . कोई भी दल 140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली और ताकतवर नहीं हो सकता. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही