Ranchi: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एसटी-एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है. बंदी सुबह छह बजे से रात्रि आठ बजे तक रहेगी. मालूम हो विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को एसटी-एससी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने को कहा था. इस फैसले के खिलाफ देशभर में कई राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों एवं बहुसंख्यक समाज लोगों के बीच आक्रोश है. भारत बंद का झारखंड में भी विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने समर्थन किया है. एसटी-एससी आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ भारत बंद का झामुमो ने सक्रिय रूप से समर्थन देने का निर्णय लिया है. इसे देखते हुए राजधानी में लगभग सभी निजी विद्यालयों ने स्कूल बंद करने के नोटिस दे दिये हैं. पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय एसटी-एससी वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग में बाधक है. उन्होंने पार्टी के केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, जिला सचिवों एवं जिला संयोजकों को निर्देश दिया है कि बंद में शामिल होकर सक्रिय रूप से इसका समर्थन करें. प्रदेश राजद ने भी बंद का समर्थन किया है. प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भारत बंद के समर्थन में प्रदेश एवं जिला राजद के तमाम नेता-कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.
एंट्री विवाद, मोदी सरकार ने UPSC चेयरमैन को पत्र लिखा, विज्ञापन रद्द करने को कहा [wpse_comments_template]
भारत बंद का ओबीसी मंच ने किया समर्थन : कैलाश यादव
झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश यादव ने एसटी एससी ओबीसी के तत्वावधान पर 21 अगस्त को घोषित भारत बंद का झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने समर्थन करने की घोषणा किया है. कैलाश यादव ने कहा कि विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसटी एससी को कोटा में कोटा आरक्षण तय करने एवं क्रीमीलेयर लागू करने की बात कही गई थी. उसके बाद इस विषय पर देशभर में राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों एवं बहुसंख्यक लोगों के बीच जनाक्रोश फैला हुआ है. मालूम हो कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसले के विरोध में केंद्र के मोदी सरकार को अविलंब विधेयक लाकर निरस्त करने की मांग किया था, लेकिन सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया. इसलिए एसटी एससी ओबीसी के विभिन्न संगठनों द्वारा घोषित कल के भारत बंद का पुरजोर समर्थन करते हैं. कहा कि झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच जातिगत जनगणना संख्या के आधार पर आरक्षण सीमा बढ़ाने की मांग करता है.सीपीआई ने भारत बंद का किया समर्थन
सीपीआई झारखंड राज्य परिषद की ओर से राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं जिला सचिव अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय एससी एसटी वर्ग के खिलाफ सामाजिक संगठनों द्वारा 21 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सम्पूर्ण भारत बंद का सीपीआई पूर्ण समर्थन करता है. इसे भी पढ़ें - लेटरल">https://lagatar.in/lateral-entry-controversy-modi-government-writes-letter-to-upsc-chairman-asks-to-cancel-advertisement/">लेटरलएंट्री विवाद, मोदी सरकार ने UPSC चेयरमैन को पत्र लिखा, विज्ञापन रद्द करने को कहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment