Search

 
 
 

नदी बचाओ अभियान जिले के लिए गेम चेंजर है : खूंटी DC

 
Khunti: गृह विभाग भारत सरकार के अपर सचिव प्रवीण वशिष्ठ और जल शक्ति अभियान के तकनीकी पदाधिकारी अश्विन कुमार ने गुरुवार को मुरहू प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में पदाधिकारी प्रखंड के कोलोमदा, जामडा और हेठगोवा ग्राम पहुंचे. इस दौरान उनके साथ डीसी शशि रंजन सहित अन्य पदाधिकारी थे. केंद्रीय पदाधिकारी कोलमडा ग्राम के चंगाबाड़ी स्थित नदी पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें- बापू">https://lagatar.in/candle-meeting-in-bapu-vatika-ranchi-dc-said-everyone-has-the-right-to-speak-but-within-the-scope/">बापू

वाटिका में कैंडल सभाः बोले रांची डीसी- “सबको अपनी बात करने का हक लेकिन दायरे में”
वहां पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के श्रमदान से बनाये जा रहे बोरी बांध में स्वयं श्रमदान कर ग्रामीणों का उत्साहवर्द्धन किया. वहीं DC शशि रंजन ने कहा कि नदी बचाओ अभियान जिले के लिए गेम चेंजर है. इससे गांवों की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा. इसके बाद पदाधिकारी गुल्लू पंचायत के जामडा गांव पहुंचे. उन्होंने जंगल में एक स्वयंसेवी संस्था वाटर शेड ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से जल संरक्षण के लिए कराये गये लूज बोल्डर स्ट्रक्चर के कार्यों का निरीक्षण किया. इसके बाद केंद्रीय पदाधिकारियों ने हेठगोवा में शुरू हुए ड्रैगन फ्रूट की खेती का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें- जम्मू">https://lagatar.in/encounter-in-jammu-and-kashmir-3-terrorists-killed-by-security-forces/">जम्मू

कश्मीर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों 3 आतंकियों को मार गिराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही