Search

वृक्षों को कटने से बचायें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगायें : गिरिनाथ सिंह

Garhwa :  जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रंका प्रखंड के कटरा में उबका नाला शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ. निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने श्रमदान कर किया. इस अवसर पर गांव के लोगों को संबोधित करते हुए गिरिनाथ सिंह ने गांव वालों को शिव मंदिर निर्माण कार्य में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर रंका अनुमंडल के विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रोहणीरमन सिंह ,कटरा के मानिक चंद विश्वकर्मा, मौसम रंगीला और ग्रामीण उपस्थित रहे. (पढ़ें, बिपरजॉय">https://lagatar.in/sirens-sounded-before-biparjoys-knock-heavy-rain-with-strong-winds-in-dwarka-and-mandwa-high-alert-issued-in-8-districts/">बिपरजॉय

 की दस्तक से पहले सायरन बजा, द्वारका-मांडवी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी)

वृक्षों के बिना जीव जगत की धरती पर कल्पना कर पाना असंभव

मौके पर उन्होंने पौधारोपण किया और दूसरों को भी पौधे लगाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन है. वृक्ष नहीं रहे तो मानव का सृष्टि पर विनाश हो जायेगा. इसलिए गांव के लोग से अपील है कि वृक्षों को कटने से बचाएं और ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करें. कहा कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इसका एक मात्र उद्देश्य है कि हमारी धरती हमेशा हरी-भरी रहे. ताकि हमारा जीवन वृक्ष के हरियाली से सुखमय बन सके. वृक्षों के बिना जीव जगत की इस धरती पर कल्पना कर पाना असंभव है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-district-welfare-department-gave-compensation-to-the-families-of-the-victims/">पलामू

:  जिला कल्याण विभाग ने पीड़ितों के परिजनों को दिया मुआवजा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp