Search

 
 
 

SBI, ICICI और PNB ने ग्राहकों को किया सचेत, गलती से भी न करें ये काम वरना खाली हो जायेगा आपका अकाउंट

 

LagatarDesk :  देश में ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है. अकाउंट से पैसे निकालने के लिए साइबर अपराधी नये नये तरकीब अपना रहे हैं. SBI, ICICI और PNB ने अपने ग्राहकों को सचेत किया है. SBI ने अपने ग्राहकों को QR Code स्कैन के लिए सचेत किया है. PNB ने फिशिंग इमेल के लिए अगाह किया है. वहीं ICICI ने CVV और OTP शेयर ना करने की हिदायत दी है.

फर्जी कॉल और मेल के झांसे में ना आये ग्राहक

PNB ने कहा कि कई मेल काफी लुभावने वाले होते हैं.  लेकिन इसके झांसे में बिल्कुल भी नहीं आयें. अगर आपने ऐसे मेल को खोला तो एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट खाली हो जायेगा. बैंक ने ट्वीट करके इस तरह  के मेल और  कॉल से सावधान रहने की अपील की है.

जब आपको पेमेंट करना हो तभी करें QR कोड स्कैन

आजकल साइबर अपराधी अकाउंट होल्डर्स को QR कोड के जरिये झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं. SBI ने ट्वीट करके कहा कि QR कोड स्कैन न करें और धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें. जब आप QR कोड को स्कैन करते हैं, तो आपको पेमेंट नहीं मिलता. जब तक आपको किसी को पेमेंट ना करना हो, तब तक QR कोड स्कैन ना करें. जालसाज आपको अपना QR कोड शेयर करेंगे. साइबर अपराधी झासा देंगे कि स्कैन करने से आपके अकाउंट में पैसे आयेगा. जैसे ही आप स्कैन करेंगे आपका अकाउंट खाली हो जायेगा.

इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी ना करें किसी से साझा

ICICI बैंक ने ग्राहकों को सचेत किया कि इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें. ICICI बैंक ने ट्वीट करके कहा कि बैंक कभी आपसे बैंक से जुड़ी निजी जानकारी नहीं मांगता. बैंक ने कहा कि कभी भी किसी से सीवीवी पिन, पासवर्ड, ओटीपी, पिन शेयर ना करें. ऐसी जानकारी फोन और एसएमएस के जरिए भी मांगी जाये तो शेयर ना करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही