Search

 
 
 

लातेहार: एसबीआई ने ग्रामीणों को किया जागरूक

 
Latehar: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक इंद्रनाथ प्रसाद ने जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत महुआडांड़ के लुरगुमी खुर्द समेत कई इलाकों में डोर-टू-डोर कैंपेन कर सामाजिक सुरक्षा बीमा व पेंशन योजनाओं की जानकारी दी. वित्तीय साक्षरता के तहत उन्होंने बैंकों में खाता खोलने एवं उसका संचालन करने की भी जानकारी ग्रामीणों को दी. उन्होंने मोबइल पर आये किसी भी अनजान लिंक को नहीं टच करने और ना ही कोई ओटीपी किसी को शेयर नहीं करने की अपील की. प्रसाद ने केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अलावा अटल पेंशन योजना जानकारी दी. प्रसाद ने बोहटा चौक व सेमरबुढ़नी ग्राम में भी कैंपेन चलाया. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/adani-group-termed-hindenburgs-allegation-as-malicious-bjp-said-why-does-congress-stand-with-foreign-companies/">अदानी

समूह ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप दुर्भावनापूर्ण, भाजपा बोली, कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही