Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SBI की रिपोर्ट से आया सामने, कच्चा तेल 100 डॉलर के पार गया तो भारत में 1 से 1.30 फीसदी बढ़ेगी मंहगाई

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस विवाद का से दुनियाभर में गैस की किल्लत हो गयी है. इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है.  जिसके कारण भारत जैसे कच्चा तेल आयात करने वाले देशों में महंगाई बढ़ने का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है. इस बीच एसबीआई ने एक रिसर्च रिपोर्ट पेश की है. जिसमें बताया गया है कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से देश में महंगाई पर इसका क्या प्रभाव होगा.  इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे कीमतें बढ़ेगी वैसे-वैसे देश में महंगाई बढ़ेगी.

1-1.30 फीसदी तक बढ़ सकती है भारत में महंगाई

एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में कच्चे तेल की खरीद 74 डॉलर प्रति बैरल है. लेकिन भविष्य में इसकी कीमत 90  डॉलर या 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचती है. तो फिर महंगाई में 32-40 (0.32-0.40 फीसदी) या 52-65 (0.52-0.65 फीसदी) आधार अंक की बढ़ोतरी हो सकती है. यानी सीधे तौर पर भारत में 1-1.30 फीसदी तक महंगाई बढ़ सकती है. इसे भी पढ़े : नगड़ी">https://lagatar.in/nagdi-zone-registry-and-mutation-commissioner-ordered-investigation-on-the-basis-of-fake-surrender-deed/">नगड़ी

अंचल : फर्जी Surrender deed के आधार पर हुआ रजिस्ट्री और म्यूटेशन का आयुक्त ने दिया जांच का आदेश

पेट्रोल डीजल की कीमतें 9 से 14 रूपये बढ़ने की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2021 के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यदि भारत की मौजूदा टैक्स स्ट्रक्चर और कच्चे तेल की कीमतों (100 डॉलर प्रति बैरल) को आपस में जोड़ दी जाये तो यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 9-14 रुपये का इजाफा हो सकता है.

एक्साइज ड्यूटी में नहीं हुआ बदलाव तो सरकार को 1 लाख करोड़ का नुकसान 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सरकार नवंबर में पेट्रोल डीजल पर घटायी गयी एक्साइज ड्यूटी को जारी रखती है. साथ ही वित्त वर्ष 2022-23 में पेट्रोल-डीजल की खपत में 10 प्रतिशत का इजाफा होता है. तो वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार की आय 95  हजार से 1 लाख करोड़ घट जायेगी. इसे भी पढ़े : हेल्थ">https://lagatar.in/in-the-health-webinar-pm-modi-said-one-india-one-health-will-provide-uniform-health-services-across-the-country/">हेल्थ

वेबिनार में पीएम मोदी ने कहा, वन इंडिया, वन हेल्थ.. से पूरे देश में मिलेंगी एक जैसी स्वास्थ्य सेवाएं

महंगाई में 1 से 1.27 फीसदी का हो सकता है इजाफा

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कच्चे तेल, खाने के सामान, सर्विस और घरों की कीमतें बढ़ेगी तो देश में महंगाई आरबीआई के अनुमान (4.5 फीसदी) से ज्यादा होगी. इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कच्चे तेल की कीमत को औसत 90-100 डॉलर प्रति बैरल हो जाये तो महंगाई 1.07- 1.27 फीसदी बढ़ सकती है. इसे भी पढ़े : दुमका">https://lagatar.in/dumka-student-alkama-adil-stranded-in-ukraine-family-worried/">दुमका

के छात्र अल्कमा आदिल यूक्रेन में फंसे, परिजन चिंतित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही