Search

विजय माल्या की तीन कंपनियों के शेयर बेचकर एसबीआई वसूलेगा 6200 करोड़

LagatarDesk : भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की मुसीबत बढ़ने वाली है. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के नेतृत्व में बैंक कर्ज वसूली करेंगे. बैंक माल्या की तीन कंपनियों के शेयरों की बिक्री करेगा.  23 जून को बैंकों ने विजय माल्या के 6200 करोड़ के शेयरों को बेचने का ऐलान किया है. बता दें कि विजय माल्या ने अपनी एयरलाइन कंपनी किंगफिशर के लिए लोन लिया था. इस नीलामी में यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड, यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड और मैक्डोनॉल्ड होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयर बेचे जायेंगे.

डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल के तहत होगी शेयरों की बिक्री

रिपोर्ट के अनुसार, माल्या की 6200 करोड़ के शेयरों की बिक्री बेंगलुरू स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल के तहत की जायेगी. 25 जून 2013 से रिकवरी की तारीख तक 11.5 फीसदी ब्याज भी जोड़ा जायेगा. इसी महीने के शुरुआत में पीएमएलए कोर्ट ने बैंकों को माल्या की प्रॉपर्टी और अन्य बाकी चीजों को बेचने की इजाजत दे दी थी. इसे भी पढ़े : Tony">https://lagatar.in/tony-kakkar-and-nikki-tambolis-new-song-number-likh-rocked-as-soon-as-it-was-released/91715/">Tony

Kakkar  और Nikki Tamboli के नये सांग ‘Number Likh’ ने  रिलीज होते ही मचाया धमाल

यूनाइटेड स्पिरिट के सबसे अधिक शेयरों की होगी बिक्री

रिकवरी ऑफिसर 23 जून को यूनाइटेड ब्रेवरीज के 4.13 करोड़, यूनाइटेड स्पिरिट के 25.02 लाख और मैक्डोनॉल्ड होल्डिंग्स के 22 लाख शेयर ब्लॉक डील के तहत बेचेगा. यदि ब्लॉक डील में शेयरों की बिक्री नहीं हुई तो 24 जून से शेयरों को बल्क या फिर रिटेल मार्केट के जरिये बेचा जायेगा. इसे भी पढ़े : फ्लाइंग">https://lagatar.in/cm-nitish-expressed-grief-over-the-death-of-flying-sikh-said-irreparable-loss-to-the-sports-world/91694/">फ्लाइंग

सिख के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, कहा, खेल जगत को हुई अपूरणीय क्षति

माल्या का 17 बैंकों में 9 हजार करोड़ बकाया

माल्या का 17 बैंकों में करीब 9000 करोड़ लोन और  इंट्रेस्ट बकाया है. विजय माल्या ने एसबीआई  के अलावा पीएनबी, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, फेडरल बैंक, एक्सिस बैंक से लोन लिया था. इसे भी पढ़े : 13">https://lagatar.in/broken-record-of-13-years-indians-deposited-20700-crore-in-swiss-bank-during-corona-period/91677/">13

साल का टूटा रिकॉर्ड, कोरोना काल में भारतीयों ने स्विस बैंक में जमा किये 20,700 करोड़

जनवरी 2019 में माल्या को घोषित किया गया था भगोड़ा

अगर शेयर की बिक्री में कामयाब मिलती है तो यह बैंकों की किंगफिशर मामले में पहली बड़ी रिकवरी होगी. माल्या की एयरलाइन कंपनी Kingfisher अक्टूबर 2012 में फाइनेंशियल क्राइसिस के कारण ग्राउंड हो गयी थी. इसके बाद जनवरी 2019 में उन्हें आर्थिक भगोड़ा घोषित किया गया था. माल्या ने 2 मार्च 2016 को भारत छोड़ा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//