Search

शानदार रहा SBU का प्लेसमेंट, अबतक 288 विद्यार्थियों का हुआ सेलेक्शन

Ranchi : इस वर्ष भी सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब तक विवि के विभिन्न संकायों के 228 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है. यह प्रक्रिया अभी भी जारी है. प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से एसबीयू के विद्यार्थियों को देश की नामी गिरामी कंपनियों में काम करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर हासिल होगा. इससे इन विद्यार्थियों के अभिभावकों में भी खुशी की लहर है. विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के डीन हरिबाबू शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष प्लेसमेंट में संस्थान के छात्र को अधिकतम 10.92 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज मिला. इस वर्ष का औसतन पैकेज चार लाख रुपये रहा है. इस बार संस्थान में 122 से भी ज्यादा कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया, जो कि एक रिकॉर्ड है. इस बार टीसीएस, बिड़ला पेंट्स, गोदरेज एंड बॉयस, मैप माई इंडिया, एक्सिस बैंक, श्याम स्टील, टीमकैन इंडिया, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, बजाज एलियांज, आइसीआइसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी बैंक, वोडाफोन आइडिया, श्री सीमेंट, इंडिया मार्ट, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, एम स्क्वेयर मीडिया, जेनपैक्ट इत्यादि कंपनियों में विवि के विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है. संस्थान के छात्र-छात्राओं की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने विवि के अकादमिक माहौल, अनुशासन और विद्यार्थियों की लगन और कड़ी मेहनत को इसका श्रेय दिया है. विवि के प्रतिकुलाधिपति विजय कुमार दलान समेत डॉ. प्रदीप वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/rs-45-90-lakh-recovered-from-a-car-going-from-ranchi-towards-hazaribagh/">रांची

से हजारीबाग की तरफ जा रही कार से 45.90 लाख रुपये बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp