Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SC ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में 5 सदस्यीय समिति बनाई, जस्टिस इंदु मल्होत्रा लीड करेंगी

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को कमेटी का गठन कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार पंजाब में हुई सुरक्षा में चूक की जांच चार सदस्यों की कमेटी करेगी. कमेटी की अगुवाई जस्टिस इंदु मल्होत्रा करेंगी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सभी मौजूदा जांच कमेटियों पर रोक लगा दी है. जान लें कि पंजाब सरकार और गृह मंत्रालय दोनों ने मामले की जांच के लिए अपनी-अपनी कमेटी गठित की थी. दोनों ने एक दूसरे की जांच पर भरोसा नहीं होने की बात कही थी. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistans-new-national-security-policy-will-not-enmity-with-india-for-100-years-kashmir-issue-is-a-thing-of-the-pastis-it-true/">पाकिस्तान

की नयी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, 100 वर्षों तक भारत के साथ नहीं करेंगे बैर ! कश्मीर मसला गुजरे जमाने का बात…क्या सच है ये

जांच कमेटी में कौन-कौन शामिल?

जांच कमेटी में जस्टिस (रिटायर्ड) इंदु मल्होत्रा, डीजी (या नॉमिनी) NIA, डीजी चंडीगढ़ और पंजाब के ADGP (सुरक्षा) शामिल होंगे. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल जल्द से जल्द मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड कमेटी की चेयरपर्सन इंदु मल्होत्रा को सौंप दें.. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी इस कमेटी में शामिल हैं. कमेटी से कहा गया है कि जल्द से जल्द इस केस की रिपोर्ट तैयार की जाये. सुप्रीम कोर्ट ने अभी अपने आदेश में समय सीमा तय नहीं की है. कोर्ट ने कहा है कि समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देगी. कमेटी ये अध्ययन करेगी कि सुरक्षा में चूक का मूल कारण क्या था? सुरक्षा को और अभेद्य बनाने के लिए और कौन कौन से उपाय किये जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/case-of-lapse-in-pm-modis-security-jp-nadda-lashed-out-at-punjab-cm-channi-said-congress-should-apologize-to-the-country/">पीएम

मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला :  जेपी नड्डा बरसे पंजाब के सीएम चन्नी पर, कहा,  देश से माफी मांगे कांग्रेस
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही