Ranchi : झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा रांची के बैनर तले राजभवन के समक्ष एससी समुदाय के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आज एकदिवसीय धरना दिया. धरने में रांची, हेसाग, मौसीबाड़ी, जगरनाथपुर, डोरंडा, कांटाटोली और अपर बाजार के महिला पुरुष शामिल हुए. इस अवसर पर रविदास महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुहैल राम ने कहा कि झामुमो सरकार दलितों को ठगने का काम कर रही है. झारखंड में लगातार अनुसूचित जाति के साथ अत्याचार बढ़ रहा है. सरकार चुप्पी साधे बैठी है. उन्होंने मांग की कि स्थानीय नीति में अनुसूचित जाति को जगह मिलनी चाहिए. आरोप लगाया कि झारखंड सरकार दलितों और पिछड़ों को ठगने का काम कर रही है.
: 21 जनवरी को होगा ऊर्जा मेला का आयोजन [wpse_comments_template]
"हेमंत सोरेन ने दलितों के साथ धोखा किया"
सचिव प्रदीप रवि ने कहा कि रांची नगर निगम चुनाव में मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था. इसे हटाकर हेमंत सोरेन ने दलितों के साथ धोखा किया. कहा कि टीएसी की बैठक कर झामुमो ने अनुसूचित जाति के बजाय अनुसूचित जनजाति के लिए मेयर सीट आरिक्षत कर दी. सचिव ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गयी तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेंगे. आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सालों से अनुसूचित जाति आयोग को बंद कर दिया है, जिससे राज्य में दलित समाज पर अत्याचार बढ़ रहे हैं. मौके पर दीपक कुमार रवि, संतोष कुमार रवि, विशाल कुमार, रविदास महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुहैल राम,संदीप राम, जगदीश दास, गुड्डू राम समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-energy-fair-will-be-organized-on-january-21/">साहिबगंज: 21 जनवरी को होगा ऊर्जा मेला का आयोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment