Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एससी-एसटी की जमीन लूटी जा रही है, सरकार वापस दिलायेगी : चंपई सोरेन

Ranchi : झारखंड के आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य में एससी-एसटी की जमीन लूटी जा रही है. आदिवासियों की जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री की जा रही है. उनकी सरकार आदिवासियों की जमीन वापस दिलायेगी. वे शनिवार को डालटनगंज में शनिवार को आदिवासी महासभा के द्वितीय महासम्मेलन में बोल रहे थे.  चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी परंपरा को बचाने का काम कर रही है. जंगल में रहने वाले लोगों को वन पट्टा दिया गया. अब एसटी-एससी लोगों को निजी कंपनियों में भी नौकरी दिलाने का काम किया जाएगा. कहा कि खनिज संपदा के मामले में झारखंड अग्रणी राज्य है. यहां सभी प्रकार के खनिज पदार्थ पाये जाते हैं. उसकी लूट के लिए सीएनटी- एसपीटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ आदिवासियों ने लंबी लड़ाई लड़ी थी.

धर्म के नाम पर आदिवासियों को लड़ाया जा रहा- रामचंद्र सिंह

सम्मेलन में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड में विकास के नाम पर उपनिवेश बनाया जा रहा है. यहां के खनिजों का दोहन किया जा रहा है. धर्म के नाम पर आदिवासियों को लड़ाया जा रहा है.

भाषा- संस्कृति को खत्म करने की साजिश रची जा रही- जेपी मिंज

जेपी मिंज ने कहा कि आदिवासियों की भाषा- संस्कृति को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. खनिज संपदाओं पर कारपोरेट घरानों की गूढ़ दृष्टि है. आदिवासियों की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है. सीएनटी - एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर हजारों एकड़ जमीन लूट ली गई है. आदिवासी समाज अपने हक अधिकार के लिए जागरूक हो रही है. लेकिन उन्हें धर्म के नाम पर लड़वाने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/the-operator-of-hazaribaghs-famous-ak-international-hotel-demotand-factory-sealed-in-police-custody/">BREAKING

: पुलिस गिरफ्त में हजारीबाग के प्रसिद्ध एके इंटरनेशनल होटल के संचालक, डेमोटांड़ की फैक्ट्री सील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही