Search

 
 
 

ED के समन के खिलाफ दायर CM हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में 15 सितंबर को सुनवाई!

 
Ranchi/Delhi :  इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, हेमंत सोरेन की रिट पिटीशन पर 15 सितंबर को सुनवाई हो सकती है. दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को याचिका दायर की है. जिसमें सीएम हेमंत सोरेन ने ED के समन की प्रक्रिया को चुनौती दी है. सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में ED द्वारा उन्हें समन कर बुलाया जाने को गलत बताया है. (पढ़ें, रमाडा">https://lagatar.in/ramada-hotel-owners-have-also-purchased-the-disputed-land-of-nh/">रमाडा

होटल के मालिकों ने भी खरीदी है एनएच की विवादित भूमि)

सीएम को तीन बार पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है ईडी

बता दें कि ईडी ने अब तक तीन बार सीएम को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कह चुकी है. लेकिन हेमंत सोरेन तीनों बार (14 अगस्त, 24 अगस्त, 9 सितंबर) को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए.  जानकारी के मुताबिक, ED हेमंत सोरेन से लैंड स्कैम से जुड़े केस में पूछताछ करना चाहती है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-four-players-of-surya-football-academy-selected-in-inter-district-team/">कोडरमा

: सूर्या फुटबॉल अकादमी के चार खिलाड़ियों का इंटर डिस्ट्रिक्ट टीम में चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही