Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुसूचित जाति अधिकार महारैली 14 मार्च को

Ranchi : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा की बैठक शनिवार को करम टोली स्थित प्रेस क्लब में  हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए आरपी रंजन ने कहा कि झारखंड सरकार अनुसूचित जाति विरोधी है. इसलिए इस मानसिकता के विरोध में राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा. 14 मार्च को अनुसूचित जाति अधिकार महारैली रांची में की जाएगी. झारखंड के एसीसी समुदाय को शासन प्रशासन द्वारा दरकिनार किया जा रहा है. वर्तमान समय में सरकार आयोग तथा बोर्ड - निगम में अनुसूचित जाति के लोगों को दरकिनार कर रही है. संघ के उपाध्यक्ष राजकिशोर राम ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा घोषित अनुबंधित कर्मियों के नियमित किया जाए. आरक्षण रोस्टर को पूर्ण रूप से लागू किया जाए. झारखंड के मूल निवासियों के साथ धोखा देना बंद किया जाए. झारखंड के विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातकोत्तर विभा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शिक्षकों काे प्राथमिकता के आधार पर प्रतिनिधित्व दिया जाए. झारखंड के विश्वविद्यालयों में नव नियुक्ति बैकलॉग शिक्षकों के वार्षिक वेतन में वृद्धि की जाए. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/new-courses-related-to-law-will-be-started-in-dspmu-vc-dr-tapan-kumar-shandilya/">झारखंड

प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने राजभवन के समक्ष द‍िया धरना, जान‍िये क्‍या है इनकी मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही