Ranchi : एक स्कूल बस पलटने से कई बच्चे घायल हो गये हैं. यह हादसा आज शनिवार सुबह जिले के मांडर थाना क्षेत्र के चुंद में हुआ है. यहां स्कूल बस पलटने से उस पर सवार करीब 10-12 बच्चे घायल हो गये. स्कूल बस चुंद स्थित संत मरिया स्कूल की बताई जा रही है. घटना सुबह उस समय घटी जब बस चालक बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था. लेकिन बस अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.जहां उनका इलाज किया गया है. जानकारी अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित है. [wpse_comments_template]
रांची के मांडर में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती कराये गये
Last Updated: Apr 27, 2024 12:00 AM (IST)