Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूली शिक्षा परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स जारी, 790 अंक के साथ झारखंड को 21वां स्थान

Advertisement
Advertisement

Ranjeet Kumar

Ranchi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 जारी करने को मंजूरी दी है. पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान,निकोबार द्वीप समूह और केरल को 2019-20 के लिए उच्चतम ग्रेड के रूप में स्थान दिया गया है. पंजाब 929 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. वहीं 790 अंक के साथ झारखंड देश में 21वें स्थान पर है. झारखंड के अलावा ग्रेड टू में गोवा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लक्षदीप, मणिपुर, सिक्किम और तेलंगाना जैसे राज्य हैं.

परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) को पहली बार 2017-18  में प्रकाशित किया गया था. सरकार देश में स्कूल एजुकेशन सिस्टम में सुधार करने के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) का इस्तेमाल करेगी. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, केरल, पंजाब और तमिलनाडु ने पीजीआई 2019-20 में लेवल II (स्कोर 901-950), यानी ग्रेड I++ प्राप्त किया है. सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए 70 मापदंडों वाला परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स पेश किया है.

इसे भी पढ़ें-TAC">https://lagatar.in/bjp-leaders-meet-governor-on-the-demand-of-reservation-for-ptg-in-tac-cancellation-of-new-rules-and-cbi-inquiry-into-roopa-tirkey-case/83274/">TAC

में PTG को आरक्षण, नयी नियमवाली रद्द करने और रूपा तिर्की केस की CBI जांच कराने की मांग पर राज्यपाल से मिले बीजेपी नेता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा पीजीआई स्कूलों की कमियों को दूर करने मे सहायक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि, पीजीआई स्कूलों की कमियों को दूर करने में मदद करता है और तदनुसार हस्तक्षेप के लिए क्षेत्रों को प्राथमिकता देता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्कूली शिक्षा प्रणाली हर स्तर पर मजबूत हो. साथ ही बताया कि, कम से कम 13 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों ने बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में 10 प्रतिशत या उससे अधिक का सुधार दिखाया है. इसमें अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा ने में 10 फीसदी से अधिक सुधार दिखाया है. उन्नीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने शासन प्रक्रिया में 10 प्रतिशत या उससे अधिक सुधार दिखाया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही