Search

 
 
 

झारखंड : 15 जनवरी तक स्कूलों की बढ़ सकती है छुट्टी!

 
Ranchi :  बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी आगामी 15 जनवरी तक बढ़ सकती है. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने इस बाबत में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को आदेश दे दिया है. हालांकि विभाग ने अभी तक कोई अधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है.  लेकिन यह तय माना जा रहा है कि स्कूलों में छुट्टी अब 15 जनवरी तक रहेगी. (पढ़ें, मारवाड़ी">https://lagatar.in/marwari-conference-distributed-150-blankets-in-bundus-pancha/">मारवाड़ी

सम्मेलन ने बुंडू के पांचा में बांटे 150 कंबल)

ठंड के कारण 8 जनवरी तक स्कूल बंद करने का था निर्देश 

बता दें कि इससे पहले भीषण ठंड को देखते हुए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने 8 जनवरी तक के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था. आज यह छुट्टी खत्म हो रही है. ऐसे में  अब ठंड की छुट्टी की अवधि बढ़ाकर 15 जनवरी तक की जायेगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/campaign-to-remove-encroachment-in-dhanbad-only-eyewash-road-encroachment-again-in-hirapur/">धनबाद

में अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ आईवाश, हीरापुर में सड़क पर फिर कब्जा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही