Search

 
 
 

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए तय सीट की तुलना में चार गुना अधिक आवेदन आए

 
Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा राज्य में शुरू होने जा रहे 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए तय सीट की तुलना में चार गुना अधिक बच्चों का आवेदन आया है. नामांकन के लिए राज्य भर से 41 हजार से अधिक बच्चों ने आवेदन किया है. जो कुल सीट 11986 की तुलना में करीब चार गुना अधिक है. राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सीबीएसई संबद्धता प्राप्त 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए 25 मई तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी. अभिभावकों की मांग पर आवेदन जमा करने की समय सीमा 25 मई तक बढ़ायी गयी थी.

 चयन परीक्षा 30 मई को 

आवेदन की जांच के बाद चयन परीक्षा 30 मई को होगी. प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन 7 जून को किया जाएगा. 12 जून से नामांकन होगा. उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु देवघर से सबसे अधिक 4241 आवेदन प्राप्त हुए हैं. पलामू से 3524, रांची से 2766, लोहरदगा से 2637, चतरा से 2391 पूर्वी सिंहभूम से 1996, सरायकेला खरसावां से 1929 एवं हजारीबाग से 1859 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/it-is-sad-to-see-that-jharkhand-has-not-developed-as-much-as-it-should-have-draupadi-murmu/">झारखंड

को जितना विकसित होना था नहीं हुआ, यह देखकर दुख होता है : द्रौपदी मुर्मू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही